Coronavirus: केंद्र सरकार की एडवाइजरी, घर से बाहर निकलते समय होममेड फेस मास्क का इस्तेमाल करने को कहा

coronavirus: Government advises people to wear homemade face covers
Coronavirus: केंद्र सरकार की एडवाइजरी, घर से बाहर निकलते समय होममेड फेस मास्क का इस्तेमाल करने को कहा
Coronavirus: केंद्र सरकार की एडवाइजरी, घर से बाहर निकलते समय होममेड फेस मास्क का इस्तेमाल करने को कहा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कोरोनावायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए केंद्र सरकार ने शनिवार को एक एडवाइजरी जारी की है। इस एडवाइजरी में सरकार ने लोगों से हेंडमेड फेस मास्क के उपयोग करने का आग्रह किया है। एडवाइजरी में सरकार ने सोशल डिस्टेंसिंग और प्रॉपर हाईजीन बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया। इससे पहले, अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सभी नागरिकों से गैर मेडिकल ग्रेड मास्क (घरेलू मास्क) इस्तेमाल करने को कहा था।

सरकारी एडवाइजरी:

1. कोविड-19 संक्रमण को रोकने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग और पर्सनल हाईजीन महत्वपूर्ण हैं। कुछ देशों में होममेड फेस कवर को आम लोगों को संक्रमण से बचाव के लिहाज से कारगर बताया गया है। पर्सनल हाईजीन बनाए रखने के लिए होममेड फेस कवर एक अच्छा तरीका है। 

2. यह सलाह दी जाती है कि ऐसे लोग जो स्‍वास्‍थ्‍यगत समस्‍या का सामना नहीं कर रहे हैं और जिन्‍हें सांस लेने में कोई परेशानी भी नहीं है, वे बार-बार यूज किए जाने वाले होममेड फेसकवर का उपयोग कर सकते हैं। खासतौर पर तब, जब आप घर से किसी आवश्‍यक काम से बाहर निकलते हैं, इससे आपको संक्रमण से बचने में मदद मिलेगी।

3. यह फेस कवर हेल्थ वर्कर्स, कोरोना के मरीजों के संपर्क में आने वाले लोगों और खुद मरीजों के लिए नहीं है। इन लोगों को विशेष मेडिकल ग्रेड मास्क पहनने की जरूरत है।

4. यह सलाह दी जाती है कि इस तरह के फेस कवर के दो सेट बनाए जाएं ताकि एक को धोया जा सके जबकि दूसरे का इस्तेमाल किया जा सके। फेस कवर पहनने से पहले हाथ धोना चाहिए। इस तरह के फेस कवर को भी यहां-वहां नहीं फेंकना चाहिए। इसे सुरक्षित रूप से रखा जाना चाहिए। साबुन और गर्म पानी से अच्छी तरह से धोया जाना चाहिए और उनका उपयोग करने से पहले ठीक से सूख जाना चाहिए।

5. ये फेस कवर घर पर उपलब्ध साफ कपड़े से बनाए जा सकते हैं, जिन्हें सिले जाने से पहले अच्छी तरह से गर्म पानी में धोना चाहिए। फेस कवर को इस तरह से तैयार किया जाना चाहिए कि यह मुंह और नाक को पूरी तरह से कवर कर सके और चेहरे पर आसानी से बांधा जा सके। 

6. फेस कवर को कभी शेयर नहीं किया जाना चाहिए और इसका उपयोग केवल एक व्यक्ति द्वारा किया जाना चाहिए। इसलिए, कई सदस्यों के परिवार में, प्रत्येक सदस्य का एक अलग फेस कवर होना चाहिए।

Created On :   4 April 2020 4:04 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story