Coronavirus in India: देश में 24 घंटे में 8,392 नए केस, अब तक 1 लाख 90 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित

Coronavirus in India: देश में 24 घंटे में 8,392 नए केस, अब तक 1 लाख 90 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस का कोहराम अब इतना ज्यादा बढ़ गया है कि इस वायरस से प्रभावित दुनिया के 10 देशों की सूची में भारत अब सातवें स्थान पर पहुंच गया है। यहां अब तक 1 लाख 90 हजार से ज्यादा लोग कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। सोमवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, देश में बीते 24 घंटों के दौरान कोविड-19 के 8,392 नए मरीज मिले हैं और 230 की मौत हुई है। जिसके बाद अब देश में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1 लाख 90 हजार 535 हो गई है, जिसमें 93 हजार 322 सक्रिय मामले हैं, जबकि 91 हजार 819 मरीज ठीक हो चुके हैं। अब तक कुल 5394 लोगों की मौत हुई है।

Lockdown 5.0 Update: कोरोना कहर के बीच देश में आज से अनलॉक-1 की शुरुआत, आवाजाही समेत मिलेंगी कई छूट

- छत्तीसगढ़ में अब तक 503 मामले सामने आए हैं, इनमें से 388 एक्टिव केस हैं। 114 मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि एक की मौत हुई है। 

- महाराष्ट्र में कुल 67,655 मामले दर्ज हुए हैं। इसके बाद सूची में 22,333 मामलों के साथ तमिलनाडु दूसरे और 19,844 मामलों के साथ दिल्ली तीसरे नंबर है। यहां अब तक 2,286 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बाद गुजरात इस क्रम में दूसरे पायदान पर है, जहां 1,038 लोग मारे गए हैं। वहीं दिल्ली में 473 और मध्य प्रदेश में 350 लोगों की मौत हो चुकी है।

-जिन राज्यों से 5,000 से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं, उनमें क्रमश: मध्य प्रदेश (8,089), राजस्थान (8,831), उत्तर प्रदेश (7,823) और पश्चिम बंगाल (5,501) हैं।

 

Created On :   1 Jun 2020 3:37 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story