तीसरी लहर करीब ! बीते 24 घंटे में मिले 42 हजार केस, अकेले केरल में सामने आए 22 हजार से ज्यादा पॉजिटिव

coronavirus India latest updates
तीसरी लहर करीब ! बीते 24 घंटे में मिले 42 हजार केस, अकेले केरल में सामने आए 22 हजार से ज्यादा पॉजिटिव
तीसरी लहर करीब ! बीते 24 घंटे में मिले 42 हजार केस, अकेले केरल में सामने आए 22 हजार से ज्यादा पॉजिटिव
हाईलाइट
  • बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 41
  • 491
  • बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 42
  • 966
  • बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 641

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों ने एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है। बीते 24 घंटे में 42 हजार 966 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिनमें से 41 हजार 491 मरीजों को रिकवर किया गया है। वहीं, 641 मरीजों की मौत हुई है। बीते दिन मिले कुल पॉजिटिव केस में अकेले केरल राज्य में 22 हजार 129 मरीज संक्रमित पाए गए हैं। यह आंकड़ा पिछले 2 महीनों में सबसे ज्यादा है। इससे पहले 29 मई को 23 हजार 513 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। 

बता दें कि देश में अब तक 3 करोड़ 14 लाख 83 हजार 458 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं। जिनमें से 3 करोड़ 6 लाख 55 हजार 440 मरीजों को रिकवर किया जा चुका है। वहीं, 4 लाख 22 हजार 55 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, 3 लाख 93 हजार मरीजों का इलाज देश की अलग-अलग अस्पतालों में किया जा रहा है। बता दें कि दूसरी लहर धीमी पड़ने के बाद पहली बार देश में 10 फीसद से अधिक संक्रमण दर वाले जिलों की संख्या बढ़ी है। राहत की बात यह है कि ऐसे जिले अभी तक मुख्य रूप से केरल और पूर्वोत्तर के राज्यों में सीमित हैं।

देश के पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी राज्य में लॉकडाउन जैसी पाबंदी लगाई गई हैं। वहीं, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात लोगों को लॉकडाउन से कई राहत दी है। 

देश में कोरोनावायरस की स्थिति

  • बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 42,966
  • बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 41,491
  • बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 641
  • अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.14 करोड़
  • अब तक ठीक हुए: 3.06 करोड़
  • अब तक कुल मौतें: 4.22 लाख
  • अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 3.93 लाख

Created On :   28 July 2021 4:18 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story