केरल ने बढ़ाई चिंता: 24 घंटे में देश में मिले 43 हजार नए केस, अकेले केरल में 50% पॉजिटिव पाए गए

केरल ने बढ़ाई चिंता: 24 घंटे में देश में मिले 43 हजार नए केस, अकेले केरल में 50% पॉजिटिव पाए गए
हाईलाइट
  • बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 38
  • 525
  • बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 43
  • 159
  • बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 640

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में कोरोनावायरस संक्रमण के मामले एक बार फिर बढ़ते नजर आ रहे हैं। बीते 24 घंटे 43 हजार 159 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। 38 हजार 525 मरीज रिकवर हुए हैं। इस दौरान 640 मरीजों की मौत भी हुई है। वहीं, केरल में लगातार दूसरे दिन 22 हजार से ज्यादा केस सामने आए हैं। इससे पहले 27 जुलाई को 22,129 मरीजों की पहचान हुई थी। 28 जुलाई को 22,056 केस आए। केरल में कुल 1 लाख 49 हजार एक्टिव केस हैं। केरल सरकार ने राज्य में बढ़ते COVID19 मामलों के चलते केरल में 31 जुलाई और 1 अगस्त को पूर्ण लॉकडाउन लगाया जाएगा। 

देश में 3 करोड़ 15 लाख 26 हजार 622 लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। जिनमें 3 करोड़ 6 लाख 94 हजार 122 मरीजों को रिकवर किया जा चुका है। वहीं, 4 लाख 22 हजार 695 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल, 3 लाख 97 हजार 330 मरीजों का इलाज देश की अलग-अलग अस्पतालों में किया जा रहा है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक भारत में रिकवरी रेट 97.38% हो गई है। 28 जुलाई तक देशभर में कोविड के लिए कुल 46,26,29,773 सैंपल्स की जांच की गई है। 28 जुलाई को एक दिन में 17,28,795 सैंपल्स की जांच की गई।

कोरोनावायरस की स्थिति

  • बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 43,159
  • बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 38,525
  • बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 640
  • अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.15 करोड़
  • अब तक ठीक हुए: 3.06 करोड़
  • अब तक कुल मौतें: 4.22 लाख
  • अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 3.97 लाख

 

Created On :   29 July 2021 4:50 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story