मुंबई की बहुमंजिला इमारत में लगी आग, 2 लोगों की मौत

बड़ा हादसा मुंबई की बहुमंजिला इमारत में लगी आग, 2 लोगों की मौत
हाईलाइट
  • रेस्क्यू टीम आग बुझाने के लिए पहुंच गई

डिजिटल डेस्क,मुंबई।  महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में शनिवार को सुबह बड़ा हदसा हुआ है। यहां तारदेव में 20 मंजिला कमला बिल्डिंग में आग लग गई। इसमें अभी तक 15 लोगों के घायल होनें की जानकारी है। बताया जा रहा है कि आग बिल्डिंग के 18 वें माले पर लगी है। जहां पर रेस्क्यू टीम ने आग पर काबू पा लिया है। 
जानकारी के अनुसार सुबह 7.30 बजे बिल्डिंग के 18 वें माले पर आग लगी थी। आग की सूचना तत्काल रेस्क्यू टीम को दे दी गई। इसके बाद तुरंत रेस्क्यू टीम आग बुझाने के लिए पहुंच गई। टीम ने 13 फायर इंजन के सहारे आग पर काबू पा लिया है। लेकिन रेस्क्यू अभियान जारी है। हालांकि आग में जलने से 2 लोगों की मौत हो चुकी है।  

मुंबई डीसीपी सौरभ त्रिपाठी के अनुसार, आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 21 गाड़ियां आईं। इसके अलावा ट्राफिक पुलिस व स्थानीय पुलिस की मदद ली गई। अनुमान है कि 19वां फ्लॉर ज़्यादा प्रभावित हुआ है। 15 घायलों को विभिन्न अस्पताल में भर्ती कराया गया है, इनमें से 4 गंभीर बताए गए हैं।

वहीं मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने बताया कि भाटिया अस्पताल में पूरे बेड फुल हो गए हैं। ऐसे में आस- पास के अस्पताल से बेड खाली रखने के लिए बोला गया है।

 

Created On :   22 Jan 2022 4:41 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story