पूर्व भारतीय खिलाड़ी युवराज सिंह गिरफ्तार, बाद में मिली जमानत

Former Indian player Yuvraj Singh arrested, got bail
पूर्व भारतीय खिलाड़ी युवराज सिंह गिरफ्तार, बाद में मिली जमानत
सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का मामला पूर्व भारतीय खिलाड़ी युवराज सिंह गिरफ्तार, बाद में मिली जमानत

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह को अनुसूचित जाति को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में हरियाणा पुलिस द्वारा रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि उन्हें कुछ देर बाद कोर्ट से जमानत मिल गई। बता दें कि युवराज सिंह पिछले साल लॉकडाउन के दौरान, क्रिकेटर रोहित शर्मा के साथ इंस्टाग्राम पर बातचीत की थी। जिस दौरान उन्होंने युजवेंद्र चहल के लिए एक आपत्तिजनक टिप्पणी  की थी। इसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हुआ था और बाद में युवराज के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया था।

 

युवराज की गिरफ्तारी गुप्त रखी गई

आपको बता दें कि युवराज सिंह की गिरफ्तारी का मामला पुलिस द्वारा गुप्त रखा गया था। उन्हें शनिवार को ही हरियाणा की हांसी पुलिस ने गिरफ्तार कर जांच में शामिल किया था। इसके बाद उनके गिरफ्तारी की जानकारी रविवार देर रात सामने आई। पुलिस ने युवराज को हिसार स्थित पुलिस विभाग के गजेटेड ऑफिसर मैस में बैठाकर पूछताछ की और मामले से जुड़े सवाल-जवाब किए। बाद में हाईकोर्ट के निर्देशानुसार युवराज सिंह को औपचारिक जमानत पर छोड़ दिया गया। 

युवराज ने जताया था खेद!

 बता दें कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक शब्द इस्तेमाल करने वाला वीडियो वायरल होने के बाद युवराज सिंह ने खेद जताया था। उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि मैं यह बात साफ कर देना चाहता हूं किसी भी तरह के भेदभाव में विश्वास नहीं रखता हूं। चाहे वह जाति, रंग, लिंग या मजहब के आधार पर हो। मैंने अपनी जिंदगी लोगों की भलाई के लगाई है और आगे भी ऐसा ही करता रहूंगा। उन्होंने आगे कहा था कि अपने दोस्तों के साथ बातचीत के दौरान मैंने जो कहा उसे गलत तरीके से समझा गया। हालांकि, जिम्मेदार भारतीय नागरिक होने के नाते मैं यह कहता हूं कि अगर मैंने किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है तो उसके लिए खेद व्यक्त करता हूं।

 

पुलिस ने युवराज को दिया वीआईपी ट्रीटमेंट

बता दें कि शिकायतकर्ता रजत कलसन ने युवराज सिंह को हरियाणा पुलिस द्वारा वीआईपी ट्रीटमेंट देने का आरोप लगाया है। अब युवराज सिंह के खिलाफ हांसी पुलिस अदालत में चालान पेश करेगी। बता दें कि जून 2020 में हांसी पुलिस को रजत कल्सन ने शिकायत दी थी, उसके बाद फरवरी 2021 में केस दर्ज हुआ था।  हांसी पुलिस के पीआरओ सुभाष कुमार ने बताया युवराज सिंह की गिरफ्तारी शनिवार को की गई थी। 

Created On :   17 Oct 2021 6:02 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story