भारत का पहला ओमिक्रॉन मरीज हो गया था रिकवर, दोबारा हुआ कोरोना पॉजिटिव

Indias first Omicron patient was recovered, corona positive again
भारत का पहला ओमिक्रॉन मरीज हो गया था रिकवर, दोबारा हुआ कोरोना पॉजिटिव
नए वेरिएंट से सावधान!  भारत का पहला ओमिक्रॉन मरीज हो गया था रिकवर, दोबारा हुआ कोरोना पॉजिटिव
हाईलाइट
  • पहला संक्रमित व्यक्ति एक डॉक्टर है

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। भारत में ओमिक्रॉन के सबसे पहले 2 केस बेंगलुरु में दर्ज किए गए थे, जिसके बाद दोनों ही लोगों को आइसोलेट करके उनका इलाज किया जा रहा था, जिसमें से पहला संक्रमित व्यक्ति एक डॉक्टर था और उसकी कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं थी। आज तक में पब्लिश खबर के अनुसार, बेंगलुरु महानगरपालिका के अधिकारी ने बताया कि, जो डॉक्टर ओमिक्रॉन संक्रमित था। वो रिकवरी के बाद फिर से कोरोना पॉजिटिव हो गया है।

वहीं दूसरा संक्रमित व्यक्ति जो, गुजराती मूल का दक्षिण अफ्रीकी नागरिक है, वो भी ओमिक्रॉन की चपेट में था, जिसकी वजह से उसे क्वारंटीन किया गया था। लेकिन वो प्रशासन को बिना बताए दुबई भाग गया और इससे विभाग में हलचल मच गई। 

होटल पर केस दर्ज
बता दें कि, भारत में ओमिक्रॉन के पहले दो केस में डॉक्टर और गुजराती मूल का दक्षिण अफ्रीकी नागरिक शामिल था। प्रशासन को बिना बताए दक्षिण अफ्रीकी नागरिक दुबई भाग गया, जिसके बाद पुलिस ने उस व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही जो,उस फाइव स्टार होटल के मैनेजमेंट और स्टाफ पर भी मामला दर्ज किया गया है, जहां वो दक्षिण अफ्रीकी व्यक्ति रुका हुआ था और स्वास्थ्य विभाग को बिना जानकारी दिए वहीं से निकलकर दुबई भाग गया। इसमें होटल स्टाफ की बड़ी लापरवाही देखने को मिल रही है।

पहले मरीज में लक्षण नहीं
आज तक की खबर के मुताबिक,बेंगलुरु महानगरपालिका के अधिकारी ने कहा कि, डॉक्टर पहले ओमिक्रॉन संक्रमित था और फिर रिकवर भी हो गया था। लेकिन, एक बार फिर से वो कोविड पॉजिटिव पाया गया है। डॉक्टर को आइसोलेशन में रखा गया है और उसमें फिलहाल कोई लक्षण नहीं है। उसे वैक्सीन की दोनो डोज दी जा चुकी है। हालांकि उसकी कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है।

38 देशों में ओमिक्रॉन
अब तक ओमिक्रॉन ने दुनिया के 38 देशों में अपने पैर पसार लिए है। लेकिन, राहत की बात तो ये है कि, इस वायरस से किसी भी व्यक्ति के मरने की सूचना सामने नहीं आई है। वहीं भारत में अब तक ओमिक्रॉन के 20 से ज्यादा मामले दर्ज किए जा चुके है, जिनमें सबसे ज्यादा 10 केस महाराष्ट्र से, 9 राजस्थान से, 2 कर्नाटक, 1 गुजरात और 1 दिल्ली से सामने आए है। 
 

Created On :   7 Dec 2021 11:53 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story