बजट के पहले इकोनॉमिक सर्वे पेश करेंगी निर्मला सीतारमण, जाने क्या होता है इकोनॉमिक सर्वे

Nirmala Sitharaman will present the economic survey before the budget, know what is the economic survey
बजट के पहले इकोनॉमिक सर्वे पेश करेंगी निर्मला सीतारमण, जाने क्या होता है इकोनॉमिक सर्वे
आज पेश होगा इकोनॉमिक सर्वे बजट के पहले इकोनॉमिक सर्वे पेश करेंगी निर्मला सीतारमण, जाने क्या होता है इकोनॉमिक सर्वे
हाईलाइट
  • इकोनॉमिक सर्वे क्या होता है?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। साल 2023 में देश का आम बजट क्या रहने वाला है? इसका बही खाता भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 जनवरी को संसद के पटल पर रखने वाली हैं।लेकिन इससे पहले 31 जनवरी को वह संसद में आर्थिक सर्वेक्षण यानी इकोनॉमिक सर्वे प्रस्तुत करेंगी। जिससे पता चलेगा कि पिछले साल देश की इकोनॉमी में बजट का क्या परफॉर्मेंस रहा। इकोनॉमिक सर्वे वित्त मंत्रालय का महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट है। तो आइए समझते हैं कि इकोनॉमिक सर्वे क्या है? इसे कब पेश किया जाता है? और इसे कौन तैयार करता है?

इकोनॉमिक सर्वे क्या होता है?

इकोनॉमिक सर्वे में देश की सलाना आर्थिक विकास का लेखाजोखा होता है। इससे पता चलता है कि बीते वर्ष देश की अर्थव्यवस्था किस तरह की रही। साथ ही इस सर्वे से यह आकलन लगाना आसान हो जाता है कि बजट में कहां पर नुकसान हुआ और कहां पर फायदा हुआ है। 

जाने कब होता है पेश?

इकोनॉमिक सर्वे को बजट से ठीक पहले पेश किया जाता है। इससे यह पता चलता है कि अगले बजट सत्र तक देश की अर्थव्यवस्था की किस तरह की रहने वाली है। सरकार की योजनाएं भी इस आधार पर बनाई जाती है। 

आखिर कौन तैयार करता है इकोनॉमिक सर्वे?

इकोनॉमिक सर्वे वित्त मंत्रालय की इकोनॉमिक्स डिविजन तैयार करती है। इसे मुख्य आर्थिक सलाहकार की देखरेख में तैयार किया जाता है। फिर वित्तमंत्री के मंजूरी मिलने पर इसे रिलीज किया जाता है।  

Created On :   30 Jan 2023 3:58 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story