Lockdown 5.0 Update: कोरोना कहर के बीच देश में आज से अनलॉक-1 की शुरुआत, आवाजाही समेत मिलेंगी कई छूट

Lockdown 5.0 Update: कोरोना कहर के बीच देश में आज से अनलॉक-1 की शुरुआत, आवाजाही समेत मिलेंगी कई छूट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नोवल कोरोना वायरस के कारण देश में लागू लॉकडाउन का आज से (1 जून) पांचवां चरण यानी लॉकडाउन 5.0 शुरू हो गया है। इसे अनलॉक 1.0 माना जा रहा है क्योंकि अब करीब दो महीने से बंद पड़े देश को दोबारा खोलने का आगाज हो गया है, ऐसे में सोमवार से एक बार फिर सड़कों पर लोगों की आवाजाही देखने को मिलेगी। लॉकडाउन 5.0 में सरकार ने कंटेनमेंट जोन्स को छोड़कर बाकी पूरे देश में काफी हद तक छूट दी है। यूं तो केंद्र ने 8 जून से चरणबद्ध तरीके से ढील देने की बात कही है, लेकिन सोमवार से देश में कहीं भी आने जाने, इंटर स्टेट यात्रा और बसों आदि के संचालन की इजाजत है। इसके अलावा कई राज्य सरकारों ने भी अपने प्रदेश में काफी छूट दी हैं।

हालांकि केंद्र ने भले ही काफी छूट देने का ऐलान कर दिया है, लेकिन कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए राज्य और जिला स्तर पर अंतिम फैसला होना है। उत्तर प्रदेश सरकार ने कहा है कि, अंतर्राज्यीय यात्रा पर कोई प्रतिबंध नहीं है, लेकिन दिल्ली से सटे लोगों की आवाजाही पर फैसला गाजियाबाद और नोएडा के जिला प्रशासनों पर छोड़ दिया गया है। जिसके बाद फैसला लिया गया है कि अभी भी दिल्ली-नोएडा बॉर्डर बंद रहेगा।

आज से देश में चलेंगी 200 ट्रेनें

COVID-19 World: अमेरिका में 24 घंटे में 598 की मौत, दुनियाभर में 3 लाख 73 हजार से ज्यादा ने गंवाई जान

- राजस्थान में सोमवार से राज्य परिवहन की बसें चलाई जाएंगी, लेकिन शॉपिंग मॉल, स्कूल-कॉलेज और धार्मिक स्थान बंद रहेंगे।

- पश्चिम बंगाल में छूट मिलने के बाद खुले कई मंदिर। सिलीगुड़ी के मंदिर में भी पूजा करने पहुंचे लोग।

- गुजरात स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन ने शुरू कीं सेवाएं।

- हरियाणा सरकार ने कंटेनमेंट जोन में लॉकडाउन 30 जून तक बढ़ा दिया है। इन इलाकों को चरणबद्ध तरीके से बाद में खोला जाएगा।

उत्तर प्रदेश पूरा खोला गया
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा छूट के ऐलान के बाद पूरा राज्य खोल दिया गया है। यूपी सरकार के मुख्य सचिव की ओर से जारी दिशा-निर्देशों में कहा गया है, राज्य में 1 से 30 जून तक लॉकडाउन जारी रहेगा। कंटेनमेंट जोन के बाहर चरणबद्ध तरीके से छूट दी जाएंगी। 1 मई से ये छूट लागू हो रही हैं-

- यूपी में बाजार सुबह 9 से रात 9 बजे तक खुलेंगे। सुपर मार्केट भी खोलने के आदेश दिए गए। सैलून और ब्यूटी पॉर्लर खोले जा सकेंगे लेकिन सैलून में फेस मास्क लगाना जरूरी होगा।

- सभी सरकार दफ्तर तीन शिफ्ट में खुलेंगे। 30 लोगों के साथ बारात घर खोलने की अनुमति, लेकिन बारात में हवाई फायरिंग पर सख्त रोक है।

- टैक्सी, कैब और ई-रिक्शा को भी इजाजत। स्कूटर या मोटरसाइकिल पर दो लोगों को छूट।

- फल मंडी सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक खुलेगी। शहरी क्षेत्र में साप्ताहिक मंडी नहीं खोली जा सकेगी। ग्रामीण क्षेत्र में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मंडी खोली जाएगी।

- रोडवेज बस चलाने की भी अनुमति लेकिन बसों में सीट के हिसाब से ही सवारी बैठाना होना। सवारी खड़ी करके ले जाने की अनुमति नहीं। प्राइवेट बसें भी शर्तों के साथ चलाई जाएंगी।

- पार्क सुबह और शाम 5 से 8 बजे तक खोले जाएंगे।

- खेल परिसर और स्टेडियम खोलने के भी आदेश।

- मिठाई की दुकानों में बिठाकर खिलाया नहीं जा सकेगा।

- स्वास्थ्य विभाग की अनुमति से नर्सिंग होम व प्राइवेट अस्पताल इमरजेंसी सेवा या ऑपरेशन के लिये खोलने की इजाजत।

- पास के बिना भी पूरे राज्य में कहीं भी आ-जा सकेंगे।

- रात 9 से सुबह 5 बजे तक जरूरी सेवाओं को छोड़कर कोई भी व्यक्ति या वाहन सड़क पर नहीं जा सकेगा।

- मंदिर-मस्जिद समेत तमाम धार्मिक स्थल 8 जून से खोले जा सकेंगे।

- होटल व रेस्टोरेंट भी 8 जून से ही खोले जाएंगे।

- शॉपिंग मॉल्स खोलने की इजाजत भी 8 जून से ही दी गई है।

Created On :   1 Jun 2020 2:52 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story