मौसम से देशभर में खराब हालात, दिल्ली में टूटा आठ साल का रिकॉर्ड, जम्मू कश्मीर में बादल फटा, हिमाचल में यात्रा न करने के निर्देश जारी

मौसम से देशभर में खराब हालात, दिल्ली में टूटा आठ साल का रिकॉर्ड, जम्मू कश्मीर में बादल फटा, हिमाचल में यात्रा न करने के निर्देश जारी
हाईलाइट
  • देशभर में जारी है बारिश का कहर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मानसून की बारिश का कहर देश के अलग अलग हिस्सों में नजर आ रहा है। जम्मू-कश्मीर से लेकर तमाम पहाडी इलाके बारिश में बाढ़ का प्रकोप झेल रहे हैं। तो मैदानी इलाकों में भी बाढ़ से हाल बेहाल है। मुंबई में बमुश्किल हालात काबू में आ सके हैं। हालांकि अभी भी उन्हें सामान्य नहीं कहा जा सकता। अब दिल्ली बारिश में बाढ़ जैसे हालात से जूझ रही है। 

जम्मू कश्मीर में बादल फटा
जम्मू कश्मीर में बादल कहर बन कर बरस रहे हैं। तेज और लगातार बारिश का दौर तो जारी था ही किश्तवाड़ में बादल फटने से हालात और भी खराब हो गए। जानोमाल के नुकसान के बाद भी यहां हालात अब भी खराब हैं और लोगों को बचाने का अभियान अब भी जारी है।

jammu

 

हिमाचल में तबाही का मंजर
हिमाचल प्रदेश में बादल तबाही बन कर बरस रहे हैं। कहीं लैंड स्लाइड तो कहीं बाढ़ से हालात दिन पर दिन खराब हो रहे हैं। सभी नदी नाले उफान पर हैं। सड़कें क्षतिग्रस्त हो रही हैं। यही वजह है कि कुछ जिलों के एसपी ने उन स्थानों की यात्रा न करने की एडवाइजरी भी जारी कर दी है।

 


himachal

 


बारिश में दिल्ली का दर्द
दिल्ली की सर्दी और गर्मी तो मशहूर है ही इस बार रिकॉर्ड तोड़ बारिश भी दिल्ली का दर्द बढ़ा रही है। दिल्ली में बारिश ने इस बार आठ साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। ये दौर अभी जारी रहने के आसार हैं।
image

राहत नहीं देगी बारिश
बारिश भले ही तबाही बन कर बरस रही हो पर फिलहाल इस दौर से छुटकारा मिलने के कोई आसार भी नहीं हैं। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मौसम के ये मिजाज अगले तीन दिन तक बने रहेंगे। 

 

mousamm

 

Created On :   28 July 2021 10:41 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story