राम मंदिर उद्घाटन: रामलला प्राण प्रतिष्ठा से पहले प्रतिमा नगर भ्रमण कार्यक्रम रद्द, केवल मंदिर परिसर में होगा भ्रमण

रामलला प्राण प्रतिष्ठा से पहले प्रतिमा नगर भ्रमण कार्यक्रम रद्द, केवल मंदिर परिसर में होगा भ्रमण
  • सुरक्षा कारणों से कार्यक्रम रद्द
  • 17 जनवरी को भ्रमण कार्यक्रम
  • कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह नई प्रतिमा पर उठाए सवाल

डिजिटल डेस्क, अयोध्या। अयोध्या राममंदिर ट्रस्ट ने 17 जनवरी को प्रस्तावित देव विग्रह के नगर भ्रमण कार्यक्रम को रद्द कर दिया है। ये कार्यक्रम रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले प्रस्तावित था, जिसे अब कैंसिल कर दिया है। राममंदिर ट्रस्ट के अधिकारियों ने सुरक्षा एजेंसियों की सलाह पर ट्रस्ट ने सुरक्षा कारणों से इस प्रस्तावित कार्यक्रम को रद्द कर दिया है। अब राम प्रतिमा को पूरे नगर में घुमाने के बजाय सिर्फ मंदिर परिसर में घुमाया जाएगा। भ्रमण का ये कार्यक्रम उसी तारीख को किया जाएगा।

आपको बता दें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में 22 जनवरी को राम मंदिर का उद्घाटन और राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन कार्यक्रम है। कार्यक्रम में 4000 संतों, कई गणमान्य लोगों को भी आमंत्रित किया गया है। काशी के दो विद्वानों की अगुवाई में राम लला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होगी

राम मंदिर ट्रस्ट के एक पदाधिकारी ने सोमवार को कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि प्रतिमा को पूरे अयोध्या नगर में घुमाने का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। इसके बजाय, ट्रस्ट उसी दिन (17 जनवरी) राम जन्मभूमि मंदिर परिसर के अंदर प्रतिमा के भ्रमण की व्यवस्था करेगा।

उन्होंने बताया कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम रद्द करने का निर्णय काशी के आचार्यों और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ हुई बैठक के बाद लिया गया। अयोध्या प्रशासन ने बताया, ट्रस्ट की बैठक में इस बात पर चर्चा हुई कि जब रामलला की नई प्रतिमा को नगर में ले जाया जाएगा तो श्रद्धालु और तीर्थयात्री दर्शन के लिए उमड़ पड़ेंगे और प्रशासन के लिए भीड़ को नियंत्रित करना मुश्किल हो जाएगा।

आपको बता दें इससे पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने इंदौर में रामलला की प्रतिमा को लेकर सवाल उठाए थे, पूर्व सीएम दिग्विजय ने मीडिया से कहा कि जिस राम लला की मूर्ति पर सारा झगड़ा हुआ, वो मूर्ति कहां है? वह मूर्ति स्‍थाप‍ित क्यों नहीं हुई। नई मूर्ति की आवश्यकता क्‍यों पड़ी?

Created On :   9 Jan 2024 7:15 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story