पुलिस एक्शन: भारतीय मूल के ब्रिटिश नागरिक के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस के लिए प्रक्रिया जारी: पुणे पुलिस

भारतीय मूल के ब्रिटिश नागरिक के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस के लिए प्रक्रिया जारी: पुणे पुलिस
  • करीब साढ़े तीन हजार करोड़ रुपये मूल्य का नशीला पदार्थ जब्त किया
  • रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू
  • अवैध धंधे में आठ लोगों को किया गया गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र की पुणे पुलिस ने करीब साढ़े तीन हजार करोड़ रुपये मूल्य के 1,700 किलोग्राम मेफेड्रोन की जब्ती के मामले में भारतीय मूल के एक ब्रिटिश नागरिक के खिलाफ एक ‘रेड कॉर्नर’ नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू की है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नई दिल्ली, पुणे और सांगली सहित कई शहरों में अभियान चलाकर मेफेड्रोन को जब्त कर आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

रेड कॉर्नर नोटिस

रेड कॉर्नर नोटिस को रेड नोटिस भी कहा जाता है। पुलिस और जांच एजेंसियों से बचने के लिए कोई भी अपराधी दूसरे देश भाग सकता है। रेड कॉर्नर नोटिस ऐसे अपराधियों के बारे में दुनियाभर की पुलिस को सचेत करता है। इंटरपोल की स्पेशल टास्क फोर्स जांच करती है और उसके बाद ही रेड नोटिस जारी करती है। सदस्य देश ही इंटरपोल को किसी वांटेड अपराधी के खिलाफ रेड नोटिस जारी करने को कह सकते हैं।

रेड नोटिस का मतलब ये नहीं है कि वो व्यक्ति दोषी ही है। और न ही ये अरेस्ट वारंट होता है। ये नोटिस ऐसे आरोपी के खिलाफ जारी किया जाता है, जिसके ऊपर कोई आपराधिक मामला दर्ज हो। रेड नोटिस दुनिया के देशों को उस शख्स के अपराध के बारे में जानकारी देता है। रेड कॉर्नर नोटिस के जरिए पकड़े गए अपराधी को उसके देश भेजा जाता है। रेड कॉर्नर नोटिस जारी होने वाले आरोपी की आजादी पर रोक लग जाती है। वो कहीं आ-जा नहीं सकता। दुनियाभर की पुलिस को उसके अपराध की जानकारी होती है।

Created On :   23 Feb 2024 1:22 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story