दीवार बनी काल: उत्तराखंड के हरिद्वार में गिरी ईंट भट्ठे की कच्ची दीवार, आग ताप रहे छह मजदूरों की हुई मौत

उत्तराखंड के हरिद्वार में गिरी ईंट भट्ठे की कच्ची दीवार, आग ताप रहे छह मजदूरों की हुई मौत
  • कच्ची दीवार के पास आग सेंक रहे थे आठ मजदूर
  • दीवार गिरने से छह मजदूरों की मौके पर हुई मौत
  • हादसे का शिकार हुए दो मजदूरों की हालत गंभीर

डिजिटल डेस्क, हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा हुआ। जिले के लहबोली गांव में माजरा मार्ग पर स्थित एक ईंट भट्ठे की दीवार अचानक ही गिर गई। दीवार गिरने की वजह से उसके पास ही आग ताप रहे छह लोगों की मौत हो गई। जबकि हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दर्दनाक घटना आज सुबह करीब सात बजे घटित हुई।

आग ताप रहे मजदूरों पर गिरी दीवार

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा लहबोली गांव में स्थित शानवी ब्रिक्स फील्ड नाम की ईंट भट्ठा में हुआ। जहां आठ मजदूर आग जलाकर हाथ सेंक रहे थे। लेकिन उनके पास ही खड़ी एक कच्चे ईंट की दीवार अचानक ही भरभराकर गिर गई। इसकी वजह से सभी मजदूर और ईंट ढोनेव वाले कुछ पशु दीवार के मलबे के नीचे दब गए। जिसके बाद जेसीबी की मदद से मलबे को हटाकर मजदूरों को निकाला गया। लेकिन तब तक छह मजदूर अपनी जान गवां चुके थे। जबकि शेष दो की हालत भी काफी गंभीर है।

Created On :   26 Dec 2023 5:45 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story