उत्तराखंड: टनल में फंसे मजदूरों से सीएम पुष्कर सिंह धामी ने की बात, सुरक्षित बाहर निकालने का दिया आश्वासन

टनल में फंसे मजदूरों से सीएम पुष्कर सिंह धामी ने की बात, सुरक्षित बाहर निकालने का दिया आश्वासन
  • उत्तरकाशी टनल में फिर से शुरू हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन
  • सुरंग के अंदर 45 मीटर पाइपलाइन बिछाई जा चुकी है ऑगर मशीन के जरिए

डिजिटल डेस्क, देहरादून। उत्तराखंड के उत्तरकाशी टनल में 12 दिनों से फंसे मजदूरों का रेस्क्यू ऑपरेशन फिर से चालू कर दिया गया है। राहत और बचाव का काम कुछ देर के लिए रोक दिया गया था क्योंकि जो पाइप ड्रिलिंग के जरिए सुरंग के अंदर डाली जा रही थी उसका मुहं लोहे से टक्करा कर मुड गया था जो अंदर जाने में परेशानी कर रहा था। लेकिन अब इस मसले का हल निकाला जा चुका है। मुडे हुए पाइप को गैस कटर मशीन से काट लिया गया है और बचाव अभियान पहले से और तेज कर दिया गया है।

घटनास्थल पर केंद्रीय मंत्री वीके सिंह और प्रदेश के सीएम पुष्कर सिंह धामी पहुंच गए हैं। सीएम धामी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि, "ऑगर मशीन के जरिए 45 मीटर पाइपलाइन बिछाई जा चुकी है। बचाव अपने अंतिम चरण में है। कुछ बाधाएं आ रही हैं लेकिन हम भगवान से प्रार्थना करते हैं कि जल्द से जल्द सभी श्रमिक बाहर आएं। बचाव के बाद की तैयारियां कर ली गई हैं। एम्बुलेंस और अस्पताल उनके चेकअप और इलाज के लिए तैयार है। प्रधानमंत्री मोदी हर दिन बचाव अभियान पर अपडेट ले रहे हैं। उन्होंने आज भी अपडेट लिया है। हमारे एक्सपर्ट्स मजदूरों को बचाने के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं।"

Live Updates

  • 23 Nov 2023 11:46 AM GMT

    PMO के पूर्व सलाहकार भास्कर खुल्बे ने क्या कहा?

    उत्तरकाशी सुरंग बचाव पर PMO के पूर्व सलाहकार भास्कर खुल्बे ने कहा, "अंदर जो श्रमिक फंसे हैं उनके साथ अच्छी तरह से बातचीत हो रही है। इस काम के लिए जहां से भी हमें जो सहायता, जो विशेष सलाह सुलभ हो सकती है वो मंगाई गई है और मंगाई जा रही है। हमें पूरा सहयोग मिल रहा है क्योंकि बड़ी-बड़ी संस्थाए हैं जिनके पास पर्याप्त संसाधन हैं।"

  • 23 Nov 2023 9:22 AM GMT

    शिवसेना (UTB) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने क्या कहा?

    उत्तरकाशी सुरंग हादसे पर शिवसेना (UTB) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, "उम्मीद है जल्द से जल्द सभी श्रमिक वापस आएंगे। ये भी रिपोर्ट सामने आ रही है कि इस निर्माण में मानदंडों को दरकिनार किया गया। हमारे देश में इंसान का जीवन इतना सस्ता है कि हम हर नियम कानून को तोड़ने के लिए तैयार रहते हैं। मैं चाहूंगी कि ये घटना एक सबक बने।"

  • 23 Nov 2023 8:16 AM GMT

    पुष्कर सिंह धामी का ट्वीट

    उत्तरकाशी के सिलक्यारा में निर्माणाधीन टनल में फंसे श्रमिकों में से गब्बर सिंह नेगी एवं सबा अहमद से बात कर उनका कुशलक्षेम जाना और उन्हें सकुशल बाहर निकालने हेतु तीव्र गति से चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन से भी अवगत कराया। दोनों लोगों ने सभी श्रमिक भाइयों के स्वस्थ और सुरक्षित होने की जानकारी दी।

    श्रमिक भाइयों को प्रधानमंत्री जी द्वारा निरंतर उनकी वस्तुस्थिति के बारे में जानकारी लेने एवं बचाव कार्यों की मॉनिटरिंग किए जाने के बारे में भी अवगत कराया। बचाव कार्य सही दिशा में संचालित है और शीघ्र ही सभी श्रमिक भाई सुरक्षित बाहर आकर अपने परिजनों के साथ होंगे

  • 23 Nov 2023 7:57 AM GMT

    रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

    उत्तरकाशी टनल में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। कहा जा रहा है कि रेस्क्यू ऑपरेशन से जुडे़ अधिकारी थोड़ी ही देर में अधिकारिक तौर पर बयान जारी कर सकते हैं।

  • 23 Nov 2023 7:08 AM GMT

    सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मजदूरों से की बात

    DG NDRF अतुल करवाल ने बताया कि सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सुरंग में फंसे मजदूरों से फोन पर बात की है।

  • 23 Nov 2023 6:45 AM GMT

    NDRF के DG अतुल करवाल ने ताजा जानकारी दी

     NDRF के DG अतुल करवाल ने बताया, "3 और पाइप जाने के अनुमान है। अगर दिन खत्म होने तक कोई चीज बीच में नहीं आती है तो आज इस अभियान में सफलता मिल जाएगी।"

  • 23 Nov 2023 6:34 AM GMT

    एम्बुलेंस की व्यवस्थाएं की जा चुकी- IG गढ़वाल रेंज के.एस. नागन्याल

    IG गढ़वाल रेंज के.एस. नागन्याल ने बताया, "हमने एम्बुलेंस की सभी व्यवस्थाएं कर ली हैं। हम उन्हें (फंसे हुए श्रमिकों को) ग्रीन कॉरिडोर के माध्यम से घटना स्थल से अस्पताल तक ले जाएंगे। डॉक्टर की सलाह पर, यदि फंसे हुए लोग गंभीर स्थिति में हुए तो हम उन्हें एयरलिफ्ट भी कर सकते हैं। यदि उन्हें बेहतर चिकित्सा सहायता की आवश्यकता महसूस होती है, तो उन्हें ऋषिकेश एम्स ले जाया जाएगा।''

  • 23 Nov 2023 6:24 AM GMT

    12 से 14 घंटे और लगेंगे- PMO के पूर्व सलाहकार

     उत्तरकाशी सुरंग बचाव पर PMO के पूर्व सलाहकार भास्कर खुल्बे ने कहा, "हमें उम्मीद है कि जो बाधाएं आनी थीं उसे हम पार कर चुके हैं। अगले 14-15 घंटों में हम 60 मीटर तक पार कर लेंगे, ड्रिलिंग का काम जारी है। 12 से 14 घंटे हमें वहां पहुंचने में लगेंगे। उसके बाद वहां श्रमिकों को एकत्र करके NDRF की सहायता से बाहर निकालने में 2-3 घंटे का समय लग सकता है।"

  • 23 Nov 2023 5:58 AM GMT

    सीएम धामी ने क्या कहा?

    घटनास्थल पर केंद्रीय मंत्री वीके सिंह और प्रदेश के सीएम पुष्कर सिंह धामी पहुंच गए हैं। सीएम धामी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि, "ऑगर मशीन के जरिए 45 मीटर पाइपलाइन बिछाई जा चुकी है। बचाव अपने अंतिम चरण में है। कुछ बाधाएं आ रही हैं लेकिन हम भगवान से प्रार्थना करते हैं कि जल्द से जल्द सभी श्रमिक बाहर आएं। बचाव के बाद की तैयारियां कर ली गई हैं। एम्बुलेंस और अस्पताल उनके चेकअप और इलाज के लिए तैयार है। प्रधानमंत्री मोदी हर दिन बचाव अभियान पर अपडेट ले रहे हैं। उन्होंने आज भी अपडेट लिया है। हमारे एक्सपर्ट्स मजदूरों को बचाने के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं।"

  • 23 Nov 2023 5:57 AM GMT

    जल्द ही श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकाल लेंगे- NDRF के DG अतुल करवाल

    NDRF के DG अतुल करवाल ने बताया, "NDRF उन सभी स्थितियों के लिए तैयार है जो हमारे सामने आ सकती हैं। हमने विशेष उपकरण भी तैयार किए हैं ताकि जैसे ही रास्ता खुलता है हम उन्हें(श्रमिकों को) जल्द से जल्द बाहर निकाल पाएं। आशा है कि हम जल्द ही श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकाल पाएंगे।"

Created On :   23 Nov 2023 5:51 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story