राममंदिर: अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठान के अनुष्ठान का आज पांचवा दिन

अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठान के अनुष्ठान का आज पांचवा दिन
  • 16 जनवरी से शुरु हुआ अनुष्ठान
  • 20 जनवरी को शर्कराधिवास, फलाधिवास, पुष्पाधिवास का अनुष्ठान
  • अनुष्ठान के आखिरी दिन में नख से शिखा तक शक्ति का संचार

डिजिटल डेस्क, अयोध्या। 16 जनवरी से शुरु हुआ अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठान के अनुष्ठान का आज पांचवा दिन है। आज शनिवार 20 जनवरी को शर्कराधिवास, फलाधिवास, पुष्पाधिवास का अनुष्ठान किया जाएगा। इसमें नई मूर्ति के लिए वैदिक मंत्रोचारण के साथ उनका आह्वान किया जाएगा, राललाल भगवान को पुष्प, फल और शकर चढ़ाया जाएगा। कल के अनुष्ठान में नख से शिखा तक शक्ति का संचार करने के लिए मंत्रोचारण होगा।उसके बाद श्री विग्रह का महाअभिषेक होगा। आखिरी दिन 22 जनवरी को दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान शुरू होगा, जिसमें सोने की सिलासा से भगवान की आंख खोली जाएंगी। इसके साथ ही सप्ताहभर का अनुष्ठान खत्म हो जाएगा।

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए अतिथियों का अयोध्या पहुंचना शुरू हो गया है। रामनगरी में आज 20 जनवरी शनिवार से आम लोगों के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी गई है। केवल निमंत्रण पत्र वालों का ही प्रवेश होगा। स्थानीय लोगों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आए,उनके आवागमन में कोई बाधा न आए। इसके लिए उन्हें अलग से पहचान पत्र बांटे गए है।

शुक्रवार देर रात से ट्रैफिक व्यवस्था लागू कर दी गई है। लखनऊ, गोंडा, बस्ती, अंबेडकरनगर, सुल्तानपुर, अमेठी से अयोध्या की ओर आने वाले वाहनों को अलग अलग मार्गों से गंतव्य तक भेजा जाएगा। यात्रियों को हर 20 मिनट पर बसें उपलब्ध हो इसके लिए प्रतिष्ठा कार्यक्रम की समाप्ति के बाद लखनऊ से अयोध्या के बीच हर दिन 80 बसों का संचालन किया जाएगा। अयोध्या राम मंदिर आने की चाह रखने वाले राम भक्तों को आसानी से बस मिल सकेगी।

Created On :   20 Jan 2024 4:49 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story