सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड: करणी सेना प्रमुख की हत्या मामले में राजस्थान बंद, बाजारों में दिखा सन्नाटा

करणी सेना प्रमुख की हत्या मामले में राजस्थान बंद, बाजारों में दिखा सन्नाटा
  • सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड में पुलिस का एक्शन
  • दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, जयपुर। करणी सेना अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्या मामले में पुलिस ने एक्शन लिया है। इस हत्याकांड में पुलिस ने हरियाणा से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने अब तक इसका खुलासा नहीं किया है लेकिन हत्यारों के साथ आए नवीन के मोबाइल से जानकारी लेकर तथ्य जुटाए हैं। बताया जा रहा है कि हत्या का आरोपी नवीन को अपने साथ गोगामेड़ी घर लेकर गए थे। नवीन की मौत के बाद पुलिस ने उसके परिवार से जानकारी लेकर कार्रवाई की है।

वहीं इस हत्याकांड के विरोध में राजपूत समुदाय के सदस्य जयपुर में हत्या के विरोध में धरने पर बैठे हुए हैं। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी का समर्थन करने वाले राजपूत समुदाय के संगठनों ने आज राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया है।

बहुत ही निंदनीय घटना- केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल

राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, "ये बहुत ही निंदनीय घटना है और राजस्थान में जो कांग्रेस शासन में कानून व्यवस्था लचर हुई थी उसका ये परिणाम है हमारी मांग है कि पुलिस तुरंत आरोपियों को पकड़े।" इनके अलावा राजस्थान भाजपा की वरिष्ठ नेता वसुंधरा राजे पोस्ट किया, "राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या दुर्भाग्यपूर्ण है। उनकी आत्मा को शांति मिले और शोक संतप्त परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति मिले।"

राजस्थान पूरी तरह ठप

राजपूत समुदाय के संगठनों ने राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या पर आज राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया है। जिसका असर राजस्थान के अजमेर जिले में साफतौर पर देखा जा सकता है। जहां मार्केट पूरी तरह बंद पड़ी हुई है।

Created On :   6 Dec 2023 4:50 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story