उत्तराखंड सुरंग हादसा: जिंदगी की जंग जीते सिलक्यारा टनल में फंसे 41 मजदूर, 17वें दिन रेस्क्यू टीम को मिली बड़ी सफलता, देखें तस्वीर

जिंदगी की जंग जीते सिलक्यारा टनल में फंसे 41 मजदूर, 17वें दिन रेस्क्यू टीम को मिली बड़ी सफलता, देखें तस्वीर
  • सुरंग से सभी मजदूरों को निकालेंगे बाहर
  • 17वें दिन रेस्क्यू टीम को मिली बड़ी सफलता

डिजिटले डेस्क, देहरादून। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में स्थित सिलक्यारा सुरंग में फंसे मजदूरों का आज 17वें टनल से निकाल लिया गया है। पिछले दो हफ्तों से 41 मजदूर सुरंग में फंसे हुए थे। बीते रविवार को सुरंग के ऊपर से वर्टिकल ड्रिलिंग शुरू की गयी थी, जिसके जरिए मजदूरों को बाहर निकाला गया।

Live Updates

  • 28 Nov 2023 5:24 PM GMT

    मजदूरों के बाहर निकलने पर मनाया गया जश्न

    सिल्कयारा सुरंग से बचाए गए श्रमिकों में से एक मजदूर विशाल की मां उर्मिला ने कहा, "मैं उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सरकार से बहुत खुश हूं, मैं उनका धन्यवाद करती हूं।"

     सिल्कयारा सुरंग के अंदर फंसे सभी 41 मजदूरों को सफलतापूर्वक बाहर निकाला गया। मजदूरों के बाहर निकलने पर मजदूर मंजीत के घर पर जश्न मनाया जा रहा है।

  • 28 Nov 2023 5:22 PM GMT

    स्वास्थ्य केंद्र में लाए गए सभी मजदूर

     सफलतापूर्वक बचाए गए 41 श्रमिकों को प्राथमिक चिकित्सा उपचार के लिए चिन्यालीसौड़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया जा रहा है।

  • 28 Nov 2023 5:21 PM GMT

    मजदूरों को 1 लाख रुपये की वित्तीय सहायता

    उत्तराखंड CMO ने जानकारी दी है कि उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार सिल्कयारा सुरंग में फंसे सभी श्रमिकों को 1 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करेगी। इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं। इसके अलावा घर जाने तक अस्पताल में इलाज की पूरी व्यवस्था की जाएगी।

  • 28 Nov 2023 3:59 PM GMT

    सीएम धामी ने पीएम मोदी का किया शुक्रियादा

    सिलक्यारा टनल से सभी मजदूर बाहर निकलने के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, "इस पूरे अभियान में लगे हुए सभी कर्मचारियों, विशेषज्ञों, विज्ञानिकों, भारत संस्थाओं को मैं धन्यवाद करता हूं। पीएम मोदी लगातार मेरे संपर्क में थे और बचाव अभियान का अपडेट ले रहे थे। उन्होंने मुझे किसी भी तरह सभी को सुरक्षित बचाने की जिम्मेदारी दी। उनके समर्थन के बिना यह संभव नहीं होता। उन्होंने अभी मुझसे बात की और निर्देश दिया कि सभी का मेडिकल चेक-अप किया जाए और उन्हें उनके घर तक पहुंचाने की व्यवस्था की जाए।''

    मजदूरों की निगरानी की जाएगी- सीएम धामी

    सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, "वे (श्रमिक) सभी एक अलग वातावरण से बाहर आए हैं इसलिए हम डॉक्टरों की सलाह के अनुसार काम करेंगे। पहले उन्हें चिकित्सकीय देखरेख में रखा जाएगा, उनकी निगरानी की जाएगी। कोई भी गंभीर नहीं है।"

    सभी का हृदय से धन्यवाद- पीयूष गोयल

    केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट किया, "उत्तरकाशी के सिलक्यारा में कई दिनों से सुरंग में फंसे मजदूरों को दिन-रात के संघर्ष के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी व उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की निरंतर निगरानी के चलते ये कार्य अनवरत चला। इस कार्य में जुटे सभी श्रमिकों, सुरक्षा बल के जवानों और विशेषज्ञों के सहयोग के लिए मैं सभी का हृदय से धन्यवाद करता हूं।"

  • 28 Nov 2023 3:56 PM GMT

    परिवारों के लिए खुशी का क्षण- रक्षा मंत्री

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया, "उत्तराखंड के उत्तरकाशी में हुए सुरंग हादसे में फंसे सभी श्रमिकों को सुरक्षित बचाए जाने की खबर से मुझे बेहद खुशी हो रही है। इस ऑपरेशन पर पूरे देश की नजर थी। इसकी सफलता से पूरे देश ने राहत की सांस ली है। यह सभी मजदूरों के परिवारों के लिए खुशी का क्षण है। मैं उनके परिवार को बधाई देता हूं।"

  • 28 Nov 2023 3:55 PM GMT

    श्रमिकों के साहस को सलाम- अमित शाह

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया, ''देश के लिए यह बहुत अच्छी खबर है कि उत्तरकाशी में एक सुरंग में फंसे हमारे सभी 41 श्रमिक भाइयों को सुरक्षित और स्वस्थ बचा लिया गया है। सुरंग में इतने लंबे समय तक ऐसी चुनौतीपूर्ण स्थिति का सामना करने के लिए राष्ट्र उनके(श्रमिकों) साहस को सलाम करता है। उन सभी लोगों और एजेंसियों को मेरा हार्दिक आभार जिन्होंने हमारे साथी नागरिकों की जान बचाने के लिए अथक प्रयास किए हैं।"

  • 28 Nov 2023 3:54 PM GMT

    टीम वर्क की एक अद्भुत मिसाल- PM मोदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "उत्तरकाशी में हमारे श्रमिक भाइयों के रेस्क्यू ऑपरेशन की सफलता हर किसी को भावुक कर देने वाली है। टनल में जो साथी फंसे हुए थे, उनसे मैं कहना चाहता हूं कि आपका साहस और धैर्य हर किसी को प्रेरित कर रहा है। मैं आप सभी की कुशलता और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं। मैं इस बचाव अभियान से जुड़े सभी लोगों के जज्बे को भी सलाम करता हूं। इस मिशन में शामिल हर किसी ने मानवता और टीम वर्क की एक अद्भुत मिसाल कायम की है।"

  • 28 Nov 2023 3:51 PM GMT

    खुशी महसूस हो रही है- राष्ट्रपति

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्वीट किया, "मुझे यह जानकर राहत और खुशी महसूस हो रही है कि उत्तराखंड में एक सुरंग में फंसे सभी श्रमिकों को बचा लिया गया है। बचाव प्रयास को बाधाओं का सामना करना पड़ा जिसके कारण 17 दिनों से अधिक तक मजदूरों को पीड़ा सहनी पड़ी, यह मानव सहनशक्ति का एक प्रमाण है। मैं उन टीमों और सभी विशेषज्ञों को बधाई देती हूं जिन्होंने इतिहास के सबसे कठिन बचाव अभियानों में से एक को पूरा करने के लिए अविश्वसनीय धैर्य और दृढ़ संकल्प के साथ काम किया है।"

  • 28 Nov 2023 3:46 PM GMT

    'एजेंसियों और सभी इंजीनियर का आभार'- गडकरी

    केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, "सभी एजेंसियों ने विशेष रूप से PMO के मार्गदर्शन में भारत के सभी एजेंसी , उत्तराखंड के सरकार और वहां की स्थानीय जनता और सब लोगों ने रात दिन मेहनत की है। उसके बाद ये सफलता मिली है। जिन लोगों की जानबची उन सभी को बहुत -बहुत शुभकामनाएं। जिन-जिन एजेंसियों और सभी इंजीनियर इसमें जो काम किया मैं उनको आभार व्यक्त करता हूं। हम टनल का ऑडिट भी करने वाले हैं।"

  • 28 Nov 2023 3:17 PM GMT

    सिल्कयारा सुरंग स्थल से एम्बुलेंस रवाना हुई

    उत्तराखंड में 12 नवंबर से सिल्कयारा सुरंग के अंदर फंसे सभी 41 मजदूरों को सफलतापूर्वक बाहर निकाला गया। सिल्कयारा सुरंग स्थल से एम्बुलेंस रवाना हुई है।

    केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि मैं खुश हूं क्योंकि सिल्कयारा टनल हादसे में फंसे 41 मजदूरों को सफलतापूर्वक बचा लिया गया है

Created On :   28 Nov 2023 7:53 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story