रूसी समुद्र में जले 2 जहाज, 11 की मौत... 15 भारतीय भी थे सवार

रूसी समुद्र में जले 2 जहाज, 11 की मौत... 15 भारतीय भी थे सवार
हाईलाइट
  • 12 लोगों को अब तक निकाला जा चुका है बाहर
  • एक टैंकर तेल तो दूसरा तरलीकृत प्राकृतिक गैस से भरा था
  • दो जहाजों में सवार थे तीन दर्जन से भी ज्यादा लोग

डिजिटल डेस्क, मॉस्को। रूसी तट के पास दो जहाजों में आग लगने के कारण 11 लोगों की मौत हो गई। इन जहाजों पर 15 भारतीय भी सवार थे। आग फैलने का कारण जहाजों में हुए विस्फोट को माना जा रहा है। हादसा तब हुआ, जब दोनों पोत एक-दूसरे में ईंधन ट्रांसफर कर रहे  थे। बताया जा रहा है कि एक टैंकर तेल तो दूसरा तरलीकृत प्राकृतिक गैस (लिक्विफाइड नैचुरल गैस) से भरा हुआ था।

बता दें कि हादसा क्रीमिया को रूस से अलग करने वाले केर्ट जलडमरू मध्य (स्ट्रेट) की बताई जा रही है। इन जहाजों के चालक दल में भारत, लीबिया और तुर्की के नागरिक शामिल थे। आग रूसी सीमा के पास सोमवार को लगी थी। बताया जा रहा है कि दोनों पोतों पर तंजानिया के ध्वज लहरा रहे थे।

रूसी अधिकारियों के मुातबिक एक जहाज का नाम कैंडी था, जिसमें चालक दल के 17 लोग थे। इसमें 8 नागरिक भारत तो 9 तुर्की के थे। दूसरे पोत का नाम माइस्ट्रो था, जिसमें 7 भारतीय, सात तुर्की और लीबिया के एक इंटर्न सहित 15 लोग सवार थे। केर्च जलडमरू मध्य रूस और यूक्रेन दोनों के लिए महत्वपूर्ण जलमार्ग है।

एक रूसी अधिकारी ने बताया कि एक जहाज में धमाका हुआ था, जिसके बाद आग दूसरे जहाज में फैल गई। आग लगते ही तकरीबन 3 दर्जन नाविक जहाज से कूदकर बच निकले। 12 लोगों को अब तक समुद्र से निकाला जा चुका है। नौ जहाज कर्मी अब भी लापता बताए जा रहे हैं।

 

 

 

Created On :   22 Jan 2019 6:21 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story