जवाहर टनल के पास एवलांच का अटैक, बर्फ के नीचे दबे कई पुलिसकर्मी

10 trapped including 6 Policemen after avalanche strikes Police post
जवाहर टनल के पास एवलांच का अटैक, बर्फ के नीचे दबे कई पुलिसकर्मी
जवाहर टनल के पास एवलांच का अटैक, बर्फ के नीचे दबे कई पुलिसकर्मी
हाईलाइट
  • 10 में छह पुलिसकर्मी
  • दो अग्निशमन कर्मी और दो नागरिक हैं।
  • कुलगाम जिले में जवाहर टनल के पास हिमस्खलन की चपेट में आने से दस लोग लापता हो गए हैं।
  • जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ सेना और एनडीआरएफ की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है।

डिजिटल डेस्क, श्रीनगर। कुलगाम जिले में जवाहर टनल के पास हिमस्खलन की चपेट में आने से दस लोग लापता हो गए हैं। 10 में छह पुलिसकर्मी, दो अग्निशमन कर्मी और दो नागरिक हैं। घटना की जानकारी मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गया। इस रेस्क्यू ऑपरेशन में जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ सेना और एनडीआरएफ की टीम भी शामिल हुई है।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि हिमस्खलन जवाहर टनल के नॉर्थ पोर्टल के काजीगुंड साइड पर हुआ है। जब हिमस्खलन हुआ उस वक्त पुलिस चौकी पर करीब 20 लोग थे। उनमें से 10 सुरक्षित बाहर आ गए। इससे पहले दिन में, 78 परिवारों को जिले में हिमस्खलन प्रवण क्षेत्रों से सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया था। जम्मू कश्मीर के 22 जिलों में से 16 के लिए अगले 24 घंटे में हिमस्खलन की चेतावनी भी जारी की गई थी।

 

 

घाटी के अनंतनाग, बांदीपोरा, बारामूला, बडगाम, गांदरबल, कुलगाम और कुपवाड़ा जिलों में हाई डेंजर एवेलॉन्च की चेतावनी जारी की गई है, जबकि मीडियम डेंजर की चेतावनी पुंछ, राजौरी, रामबन, रियासी, डोडा, किश्तवार, उधमपुर और लेह जिलों को जारी की गई है। कारगिल जिले के लिए एक कम खतरे की चेतावनी जारी की गई थी।

भारी बर्फबारी के कारण घाटी में लगातार दूसरे दिन श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग बंद रहा। कई उड़ाने भी बर्फबारी के कारण प्रभावित हुई। अधिकारियों ने कहा कि कश्मीर में पिछले 24 घंटों से लगातार हो रही बर्फबारी से घाटी के अधिकांश जिलों में आवश्यक सेवाओं में खलल पड़ा है।

संभागीय प्रशासन के एक अधिकारी ने कहा, "हम क्षतिग्रस्त बुनियादी ढांचे को बहाल करने के लिए काम कर रहे हैं, लेकिन नुकसान की मात्रा बहुत बड़ी है और बिजली को वापस सामान्य होने में कुछ समय लगेगा।" बर्फबारी के कारण तापमान में भी भारी गिरावट देखने को मिल रही है।   

Created On :   7 Feb 2019 7:33 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story