आदिलाबाद : नहर में गिरा टैक्टर, 12 लोगों की मौत, 18 घायल

12 people died from tractor accident in canal of adilabad telangana
आदिलाबाद : नहर में गिरा टैक्टर, 12 लोगों की मौत, 18 घायल
आदिलाबाद : नहर में गिरा टैक्टर, 12 लोगों की मौत, 18 घायल

डिजिटल डेस्क, आदिलाबाद। नलगोंडा जिले के पास सड़क दुर्घटना में 12 लोगों की मौत हो गई जबकि 18 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायल लोगों को नजदीकी अस्पताल में चिकित्सा उपचार के लिए भर्ती करवाया गया हैं। दुर्घटना जिले के पीएपल्ली मंडल परिधि में हुई है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह नलगोंडा जिले के वद्दपटला गांव के 30 मजदूरों को लेकर एक ट्रैक्टर किसी काम के लिए रवाना हुआ था।

 

 

काम में जाने की जल्दी थी इसलिए ट्रैक्टर तेज रफ्तार से जा रहा था। इसी बीच ट्रैक्टर के ड्राइवर का संतुलन खो जाने के कारण ट्रैक्टर सड़क किनारे नहर में जा गिरी। ट्रैक्टर के नगर में गिरने ही चीख पुकार मच गई।  दुर्घटना में  8 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की खबर पुलिस को मिलते ही मौके पर पुलिस ने पहुंचकर घायल लोगों को चिकित्सा उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल  में भर्ती करवाया।

 

 

मरने वालों में रमावत सोना (70), रमावत जीजा (65), जुवुकुला द्वाली (30), रमावत भारती (35) ,रमावत सुनीता (30) ,बानवत बैरी (55), रमावत केली (50),रमावत कैसंली (50) की शिनाख्त हुई है। अन्य की शिनाख्त नहीं हो सकी है। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

Created On :   6 April 2018 11:21 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story