हरदोई बाल सुधार गृह में संघर्ष, 15 बाल कैदी घायल

हरदोई बाल सुधार गृह में संघर्ष, 15 बाल कैदी घायल

डिजिटल डेस्क, हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई में स्थित बाल सुधार गृह में शनिवार देर रात खूनी संघर्ष हो गया। जिसमें 15 बाल कैदी घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरअसल ये संघर्ष बाल कैदियों के ही दो गुटों में हुआ है। नशे और शारीरिक शोषण को लेकर दोनों गुटों के बीच पहले हंगामा हुआ फिर देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। 

 

 

जब हालात काबू से बाहर हो गए तब बाल सुधार गृह के स्टाफ ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा। जिले के एसपी विपिन कुमार मिश्र भी मौके पर पहुंचे और हालात पर काबू पाया। जिसके बाद सभी घायल बच्चों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल कैदियों की स्थिति सामान्य बनी हुई है। 

 

 

वहीं इस संघर्ष में घायल हुए एक कैदी ने बताया कि ये पूरा विवाद सुधार गृह में बिकने वाले नशीले पदार्थ को लेकर हुआ था। कैदी का कहना है कई कैदी नशीला पदार्थ बेचने का काम करते हैं। शुक्रवार को उसने इस मामले की शिकायत जेल अधिकारियों से कर दी थी। जिसके बाद उन कैदियों की नशे की सामग्री पकड़ी गई और इसी वजह से उन्होंने हमला कर दिया। इतना ही नहीं घायल बाल कैदियों ने बड़े कैदी बच्चों पर शारीरिक शोषण करने का भी आरोप लगाया है। घायल बच्चों का कहना है कि जो बड़े कैदी हैं वो उनको छेड़ते हैं उनके अंगों के साथ खेलते हैं साथ ही बुरा काम भी करते हैं।

 

 

हालांकि ये कोई पहली घटना नहीं है जब बाल सुधार गृह में बंद बच्चे हिंसक हुए हैं। कुछ साल पहले जेल स्टाफ से परेशान होने के कारण बाल कैदियों ने उनके हथियार छीनकर उन्हें भगा दिया था और पूरे जेल में कब्जा जमा लिया था। इसी दौरान पुलिस पर कई बार फायरिंग भी की थी। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने कुछ बाल कैदियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
 

Created On :   27 May 2018 2:25 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story