इथियोपिया विमान हादसा: पर्यावरण मंत्रालय की सलाहकार समेत 4 भारतीय शामिल

इथियोपिया विमान हादसा: पर्यावरण मंत्रालय की सलाहकार समेत 4 भारतीय शामिल

डिजिटल डेस्क, अदीस अबाबा। इथियोपिया की राजधानी अदीस अबाबा के पास क्रैश हुए इथियोपियन एयरलाइंस के विमान में 36 देशों के लोग सवार थे, मारे गए यात्रियों में  वैद्य पन्नागेश भास्कर, वैद्य हासिन अन्नागेश, नुकावारपु मनीषा और भारत पर्यावरण मंत्रालय की सलाहकार शिखा गर्ग शामिल थी। बता दें कि प्लेन में क्रू मेंबर्स को मिलाकर 157 लोग सवार थे, जिनकी मौत हो गई है।

दरअसल, इथियोपिन एयरलाइंस का बोइंग-737 विमान रविवार को क्रैश हो गया था, जिसमें सवार 149 यात्रियों और 8 क्रू मेंबर्स की मौत हो गई है। ये हवाई जहाज इथियोपिया की राजधानी अदीस अबाबा से केन्या के नैरोबी शहर जा रहा था।

लोकल समय के मुताबिक प्लेन ने 8.38 बजे उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के 6 मिनट बाद ही विमान का संपर्क टूट गया था। हादसे में जाव गंवाने वाले लोगों में भारत, चीन, अमेरिका, कनाडा, फ्रांस, मिस्र, ब्रिटेन, इटली आदि देशों के लोग शामिल हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्लेन इथियोपिया की राजधानी अदीस अबाबा से 50 किलोमीटर दूर क्रैश हुआ है। एयरलाइन कंपनी ने नवंबर में ही प्लेन खरीदा था। बता दें कि इथियोपियन एयरलाइन अफ्रीका की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी है।

 

 

 

 

Created On :   10 March 2019 2:12 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story