हाईब्रिड पावरट्रेन इंजन के साथ लॉन्च हुई 2019 Toyota Camry

2019 Toyota Camry Launch in india with Hybrid Powertrain Engine
हाईब्रिड पावरट्रेन इंजन के साथ लॉन्च हुई 2019 Toyota Camry
हाईब्रिड पावरट्रेन इंजन के साथ लॉन्च हुई 2019 Toyota Camry

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जापानी कार कंपनी Toyota ने अपनी 2019 Camry को लॉन्च कर दिया है। नई Toyota Camry TNGA-K (टोयोटा न्यू ग्लोबल आर्किटेक्चर ) प्लेटफॉर्म पर आधारित है। इस सिडान कार के पुराने वर्जन को मिले अच्छे रिस्पॉन्स के बाद कंपनी ने इसके नए जेनरेशन को लॉन्च किया है। नई Toyota Camry ग्लोबली इस कार की आठवी जेनरेशन है। वहीं,देश में एंट्री लेवल लग्जरी सिडान में यह चौथी जेनरेशन है। मौजूदा समय में यह एक मात्र हाईब्रिड पावरट्रेन है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 36.95 लाख रुपए रखी गई है। 

इंजन
2019 Toyota Camry Hybrid में 2487cc का 4-सिलिंडर, हाईब्रिड इंजन दिया गया है। यह इंजन 5700 rpm पर 176 bhp का मैक्सिमम पावर और 3600 से 5200 rpm पर 221 Nm का पीक टार्क जेनरेट करता है। वहीं, इसका इलेक्ट्रिक मोटर 118 bhp का मैक्सिमम पावर और 202 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 6-स्पीड CVT ट्रांसमिशन से लैस है।

एक्सटीरियर
2019 Camry का व्हीलबेस पुराने मॉडल से 50mm ज्यादा बड़ा है। इस कार में मल्टी स्पोक अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। इस कार को नया बॉडीस्टाइल दिया गया है। कार का लुक काफी स्टाइलिश है, नए डिजाइन में ये कार काफी स्लीक नजर आ रही है। इसमें स्लिम हेडलैंप दिए गए हैं, इनमें स्टाइलिश वी शेप में टोयोटा की बैजिंग दिखाई देती है। वहीं फ्रंट ग्रिल पर क्रोम का उपयोग किया गया है। कंपनी का दावा है कि नई Camry 23.27 kmpl का माइलेज देती है। 

इंटीरियर
बात करें इंटीरियर की तो इसमें 10 इंच की हेड अइप डिस्प्ले (HUD) डिस्प्ले दी गई है। इसी के साथ इसमें 7 इंच का इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 7 इंच का  टचस्क्रीन डिस्प्ले सिस्टम मिलता है। इस कार में 9 स्पीकर JBL डोल्बी ऑडियो सिस्टम दिया गया है। इसके अलावा इस कार में वायरलेस Qi चार्जिंग, क्रूज कंट्रोल, ट्रिपर जोन नैनो एयर कंडिशन, इलेक्ट्रिकली ऑपरेटेड ORVMs, ड्युअल USB पोर्ट्स और 12V USB चार्जर दिया गया है। 

सुरक्षा
सुरक्षा के तौर पर 2019 में 9 एयरबैग दिए गए हैं इसके अलावा इस कार में ABS और EBD, व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल, ब्रेक असिस्ट, हिल स्टार्ट असिस्ट और ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम दिया गया है। इसमें पार्क असिस्ट के लिए रियर कैमरा और सोनार सेंसर है।  

कलर 
2019 Camry में 7 कलर का विकल्प दिया गया है। इसमें रेड माइका, पर्ल व्हाइट, सिल्वर, फैंटम ब्राउन, बर्निंग ब्लैक, एटीट्यूड ब्लैक और ग्रेफाइट कलर शामिल है। 

इनसे मुकाबला
नई Toyota Camry का मुकाबला Skoda Superb, Honda Accord Hybrid, Mercedes-Benz CLA और Audi A3 जैसे कारों से होगा।  

 

Created On :   18 Jan 2019 8:51 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story