बंदूक की नोंक पर 4 नकाबपोशों ने लूटे जेवरात, पेट्रोल मांगने के बहाने घर में घुसे

4 masked looters entered the house and robbed  gold, two-wheelers and cash
बंदूक की नोंक पर 4 नकाबपोशों ने लूटे जेवरात, पेट्रोल मांगने के बहाने घर में घुसे
बंदूक की नोंक पर 4 नकाबपोशों ने लूटे जेवरात, पेट्रोल मांगने के बहाने घर में घुसे

डिजिटल डेस्क, कामठा/आमगांव (गोंदिया)। गोंदिया तहसील की सीमा व आमगांव पुलिस थानांतर्गत आने वाले ग्राम जंगीटोला/घाटटेमणी में 4 नकाबपोश लुटरों ने घर में प्रवेश कर बंदूक की नोंक पर सोना, दुपहिया वाहन व नगद राशि लूटकर फरार हो गए। घटना से क्षेत्र में दहशत निर्माण हो गई है। इस मामले में शिकायत के आधार पर आमगांव पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर सरगर्मी से तलाशी शुरू कर दी है। 

इस संदर्भ में जानकारी दी गई कि जंगीटोला निवासी भोजराम देवालाल पटले के घर में अज्ञात आरोपियों ने प्रवेश किया और परिवार के सभी सदस्यों को बंधक बनाते हुए देसी कट्टा व चाकू की नोंक पर लूटपाट शुरू कर दी। इन डकैतों ने आलमारी में रखे सोने के लाखों रुपए के जेवरात, नगद राशि व दुपहिया वाहन लेकर फरार हो गए । घटना की शिकायत भोजराम पटले ने आमगांव पुलिस थाने में की है। शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा  452, 392, 39/506, 34  भादंवि के तहत मामला दर्ज किया गया  है। 

पेट्रोल मांगने के बहाने घुसे घर में
जानकारी के अनुसार  भोजराम पटले के घर में पेट्रोल मांगने के बहाने 2 अज्ञात व्यक्ति घुसे। जब उन्होंने पेट्रोल मांगा तो पीडि़त परिजनों ने कहा कि पेट्रोल नहीं है। जिस पर उन्होंने पीने के पानी की मांग की। जब पानी लेने के लिए कमरे में घर की महिला गई तो इसी दौरान उन्होंने बंदूक व चाकू निकालकर उन्हें बंधक बनाया और दो युवकों ने घर में रखे सोने के जेवरात एवं उपरोक्त अन्य सामग्री लूट ली। इतना ही नहीं तो उन्होंने जाते-जाते यह भी धमकी दी कि यदि इस घटना की शिकायत पुलिस में की तो जान से मार दिया जाएगा। घटना की जानकारी जब पुलिस को मिली तो पुलिस दल घटना स्थल पर पहुंचकर घटना का पंचनामा किया और परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाला शुरू कर दिया है। अज्ञात आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। 
 

Created On :   27 Oct 2018 12:50 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story