नक्सली हमले में झारखंड जगुआर फोर्स के 6 जवान शहीद, 4 घायल

6 Jharkhand Jaguar personnel killed in a landmine blast
नक्सली हमले में झारखंड जगुआर फोर्स के 6 जवान शहीद, 4 घायल
नक्सली हमले में झारखंड जगुआर फोर्स के 6 जवान शहीद, 4 घायल
हाईलाइट
  • 4 जवान घायल बताए जा रहे हैं।
  • इस दौरान लैंड माइन ब्लास्ट में झारखंड जगुआर फोर्स के 6 जवान शहीद हो गए।
  • झारखंड के गढ़वा जिले में मंगलवार को नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई।

डिजिटल डेस्क, गढ़वा। झारखंड के गढ़वा जिले में मंगलवार को नक्सलियों के साथ मुठभेड़ के दौरान लैंड माइन ब्लास्ट में झारखंड जगुआर फोर्स के 6 जवान शहीद हो गए। वहीं 4 जवान घायल बताए जा रहे हैं। घायल जवानों को जंगल से बाहर लाकर इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। विस्फोट के बाद इलाके में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ जारी है और अतिरिक्त सुरक्षा बलों को इलाके में कार्रवाई के लिए भेजा गया है।

 

 


नक्सलियों ने की फायरिंग
पालामू रेंज के डीआजी विपुल शुक्ला ने कहा कि गढ़वा जिले के चिंजो इलाके में पुलिस को कुछ नक्सलियों के मौजूद होने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर जब झारखंड जगुआर फोर्स के जवान नक्सलियों की तलाश में जंगल में गए तो नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान 6 जवान लैंड माइन ब्लास्ट में शहीद गए। बता दें कि नक्सलियों से निपटने के लिए झारखंड जगुआर फोर्स का गठन किया गया है। ये राज्य पुलिस की स्पेशल आर्म्ड यूनिट है। 

Created On :   26 Jun 2018 7:26 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story