पशुधन बचाने के लिए 65 करोड़ के खर्च को मिली मंजूरी : पशुसंवर्धन मंत्री

65 crore rupee have been approved for production of fodder - Jankar
पशुधन बचाने के लिए 65 करोड़ के खर्च को मिली मंजूरी : पशुसंवर्धन मंत्री
पशुधन बचाने के लिए 65 करोड़ के खर्च को मिली मंजूरी : पशुसंवर्धन मंत्री

डिजिटल डेस्क, पुणे। राज्य के पशुसंवर्धन मंत्री महादेव जानकर ने कहा कि सूखे की स्थिति को देखते हुए चारा और पानी की किल्लत पर प्रमुख रूप से योजनाएं तैयार की गई है। पशुधन बचाने के लिए चारा उत्पादन को लेकर 65 करोड़ रूपए के खर्च को मंजूरी दी गई। सूखे की स्थिति का जायजा लेने के लिए जानकर ने पुरंदर तहसील का दौरा किया था। इस मौके पर दौंडज गांव में जानकर ने कहा कि राज्य में सूखे की स्थिति गंभीर बनी हुई है। सरकार कई उपाययोजनाएं चला रही है। पशुधन बचाने के लिए 65 करोड़ रूपए के खर्च को मंजूरी दी गई है। इससे जानवरों के लिए चारा उत्पादन किया जाएगा। इसके अलावा पानी की किल्लत दूर करने के लिए भी ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।

आपको बता दें गुरूवार को ही राजस्व मंत्री चंद्रकांत पाटील ने बताया था कि सूखा प्रभावित क्षेत्रों में मंडलस्तर पर चारा छावनियां शुरू करने का निर्णय राज्य सरकार ने लिया है। संबंधित जिले के जिलाधिकारी का प्रस्ताव आने के बाद तत्काल कर्रवाई होगी। एक छावनी में 300 से 500 जानवर शामिल होंगे। जरूरत पड़ी तो एक ही मंडल में दूसरी छावनी शुरू की जाएगी। उसके पूरे अधिकार जिलाधिकारी को दिए गए हैं। सूखा प्रभावित 151 तहसीलों के किसानों की मदद के लिए राज्य सरकार की निधि से 2900 करोड़ रूपए वितरित करने का निर्णय लिया गया है।     

 

Created On :   25 Jan 2019 3:12 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story