पंजाब के संगरूर में एक पटाखा गोदाम में ब्लास्ट, 7 की मौत
By - Bhaskar Hindi |19 Sep 2017 8:40 PM GMT
पंजाब के संगरूर में एक पटाखा गोदाम में ब्लास्ट, 7 की मौत
डिजिटल डेस्क, पंजाब। पंजाब के संगरूर में एक पटाखा गोदाम में ब्लास्ट होने से भीषण आग लग गई। गोदाम में आग इतनी तेज फैली कि अन्दर फंसे लोग भी बाहर नहीं निकल पाए। अब तक 7 लोगों के शवों को बाहर निकाला जा चुका हैं जबकि कुछ और लोगों के अन्दर होने की आशंका है। हादसे में मरने वालों की संख्या 10 तक बताई जा रही है। हादसा संगरूर जिले के सुलर घराट गांव का है।
गौरतलब है कि मंगलवार शाम पटाखा गोदाम में ब्लास्ट होने से आग लग गई जिसने धीरे-धीरे बड़ा रूप ले लिया। गोदाम के अन्दर पटाखे और सामग्री होने के कारण धमाका इतना तेज हुआ कि गोदाम के आसपास कई घर भी इसकी चपेट में आ गए। बताया जा रहा है कि पटाखा गोदाम रिहायशी इलाके में था।
Created On :   19 Sep 2017 6:42 PM GMT
Next Story