मां ने खिलौना समझकर बेटी को थमा दी पिस्टल, देखिए फिर क्या हुआ 

मां ने खिलौना समझकर बेटी को थमा दी पिस्टल, देखिए फिर क्या हुआ 

डिजिटल डेस्क, हुगली। पश्चिम बंगाल के हुगली से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक बच्ची ने असली बंदूक को नकली समझकर अपनी ही मां को गोली मारदी। गोली महिला की पीठ पर लगी, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद महिला को आरमबाग अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि महिला की हालत काफी गंभीर है। वहीं पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

 


मां ने दी थी बच्ची को बंदूक 

खानाकुल थाना इलाके के घोषपुर नामक गांव में एक महिला काकली जाना जब अपने खेत पर काम कर रही थी। तभी उसे काम करते वक्त खेत में एक पिस्टल पड़ी हुई दिखाई दी। महिला को लगा कि पिस्टल खिलौने वाली है और वो उसे उठाकर घर ले आई। महिला की बेटी मधुमति पिस्टल देखकर उसके साथ खेलने लगी और खेल खेल में ही उसने पिस्टल का ट्रिगर दबा दिया और गोली सीधे जाकर उसकी मां की पीठ पर लग गई।

पुलिस कर रही जांच 

घटना के बाद पुलिस को पूरे मामले की सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। शुरुआती जांच में पुलिस ने बच्ची से भी मामले में पूछताछ की। बच्ची घटना के बाद से शॉक में है और कुछ बोल नहीं पा रही है। पुलिस ने आशंका जताई है कि पिस्टल महिला के घर में ही पहले से मौजूद थी। वहीं पुलिस अब महिला के पति बबलू जाना से पूछताछ कर रही है और पता लगाने की कोशिश कर रही है कि लोडेड पिस्टल बच्ची के पास पहुंची कैसे? 

Created On :   18 Jun 2018 10:28 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story