झारखंड: धनबाद में 5 साल की मासूम की रेप के बाद हत्या, आरोपी अरेस्ट

झारखंड: धनबाद में 5 साल की मासूम की रेप के बाद हत्या, आरोपी अरेस्ट

डिजिटल डेस्क, धनबाद। देशभर में बच्चियों के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटनाएं रुकने का नाम ही नहीं ले रही हैं। हाल ही में झारखंड के धनबाद में एक मासूम की रेप के बाद बेरहमी से हत्या कर दी गई। पड़ोस में रहने वाले युवक ने ही वारदात को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।     

 

 

पड़ोसी युवक ने बनाया हवस का शिकार

दरअसल मामला 28 अप्रैल यानि शनिवार का है। पांच साल की मासूम बच्ची को उसके पड़ोसी ने ही हवस का शिकार बना लिया। इतना ही नहीं बाद में बच्ची को मौत के घाट उतार दिया। गांव के पास में ही बच्ची का शव पड़ा मिला।  पुलिस के मुताबिक आरोपी ने अपना जुर्म भी कबूल किया है। फिलहाल पुलिस आरोपी को  गिरफ्तार कर मामले की जांच कर रही है। 

 

ओडिशा में 14 साल की लड़की से रेप

ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले में 14 साल की एक दलित लड़की से रेप का मामला सामने आया था। एक नाबालिग समेत तीन लोगों ने लड़की के साथ बलात्कार किया था। पुलिस ने बताया था कि शुक्रवार को तिरतोल थाना क्षेत्र में यह वारदात हुई थी। हालांकि पुलिस ने अस घटना के तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। 

यूपी में चाचा ने भतीजी से किया रेप

उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद से सटे साहिबाबाद में भी दुष्कर्म का मामला सामने आया था। यहां लिंक रोड थाना क्षेत्र में एक चाचा ने ही अपनी नाबालिग भतीजी के साथ 6 महीनों तक रेप किया। परिजनों ने आरोप लगाया था कि नशीला पदार्थ देकर 6 महीने तक बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया। बता दें नाबालिग जब गर्भवती हो गई थी तब परिजनों को घटना का पता चला। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।
 

 

Created On :   1 May 2018 5:50 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story