एक शख्स के नाक में उग आया दांत, जानें फिर क्या हुआ आगे...

A persons teeth grow into his nose in china
एक शख्स के नाक में उग आया दांत, जानें फिर क्या हुआ आगे...
एक शख्स के नाक में उग आया दांत, जानें फिर क्या हुआ आगे...

डिजिटल डेस्क। आपने कभी नहीं सुना होगा के किसी शख्स के दांत नाक में उग गए हैं। दरअसल, ऐसा अजीबो गरीब मामला चीन में सामने आया है। जहां एक शख्स की नाक में दांत उग आया। जिसके चलते उसे सांस लेने में भी तकलीफ हो रही थी। जब वह डॉक्टर के पास दिखाने गया तो एक्स-रे कराया गया। रिपोर्ट देखकर डॉक्टर दंग रह गए। दरअसल सांस लेने में तकलीफ की वजह कोई बीमारी नहीं बल्कि नाक में दांत का होना था। 

पीड़ित शख्स का नाम झांग बिंसेंग है। उसे तीन महीने से नाक से सांस लेने में समस्या हो रही थी। तब उसने डॉक्टर को दिखाने का फैसला किया। डॉक्टर ने एक्स-रे कराया। उसमें पाया गया कि, नाक की नली के पीछे एक दांत निकल आया है। डॉक्टरों के मुताबिक एक दुर्घटना के कारण झांग की नाक में दांत उग आया है।

बताया जाता है कि, जब झांग 10 साल का था तब वह एक मॉल की तीसरी मंजिल से गिर गया था। उसके दो दांत टूटे थे लेकिन दुर्घटना के बाद केवल एक टूटे हुए दांत को ही खोजा गया था। डॉक्टरों के मुताबिक दूसरा दांत किसी तरह जड़ से उखड़ने पर नथुने में घुस गया था। जो धीरे-धीरे बड़ा हो गया। हाल ही में डॉक्टरों ने 30 साल के झांग की नाक से एक सेंटीमीटर लंबे दांत को निकाला। इसमें करीब आधे घंटे की सर्जरी करनी पड़ी।

Created On :   14 Nov 2019 10:20 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story