OMG! 925 रुपये की अंगूठी की ये है असली कीमत, जानकर हो जाएंगे हैरान

a woman bought a ring of only 925 rupees, after 33 years the actual price is 7cr
OMG! 925 रुपये की अंगूठी की ये है असली कीमत, जानकर हो जाएंगे हैरान
OMG! 925 रुपये की अंगूठी की ये है असली कीमत, जानकर हो जाएंगे हैरान

डिजिटल डेस्क, ​नई दिल्ली। आपने सोने का अंडा देने वाली मुर्गी की कहानी तो जरूर सुनी होगी। जिसे सुनने के बाद एक बार ही सही, लेकिन ये जरूर सोचा होगा कि आपके पास भी ऐसी ही कोई मुर्गी होती। जो हर रात आपको एक सोने का अंडा दे सकती। जिससे आप रातों रात अमीर बन जाते। अगर हम आपको कहे कि सोने का अंडा देने वाली मुर्गी तो नहीं, लेकिन किसी के साथ ऐसा जरूर हुआ कि वह रातों रात अमीर बन गया तो क्या आप इस बात को मानेंगे। दरअसल, ​ब्रिटेन में रहने वाली एक महिला के साथ ऐसा ही कुछ हुआ। 

ब्रिटेन में रहने वाली महिला डेब्रा गोडार्ड के पास ऐसा सामान मौजूद था, जिसके चलते एक पल में ही उसकी किस्मत बदल गई। डेब्रा ने लगभग 33 साल पहले एक सेल से 10 पाउंड (करीब 925 रुपए) की एक अंगूठी खरीदी थी। इस अंगूठी में एक खास तरह का नग लगा था। जिसे देखकर डेब्रा आकर्षित हो गई और उन्होंने इस अंगूठी को खरीद लिया था। इस अंगूठी को खरीदने के बाद उन्होंने इसे किसी ज्वैलर को नहीं दिखाया और न ही इसकी असली कीमत जानने की कोशिश की। साथ ही उन्होंने इस पर ध्यान नहीं दिया कि यह अंगूठी असली है या नकली। 

हालही में 55 वर्षीय डेब्रा गोडार्ड को जब पैसे की जरूरत महसूस हुई तो उन्होंने इस अंगूठी को बेचने का सोचा। वे ज्वैलर्स के पास गई और उसे बताया कि वे ये अंगूठी बेचना चाहती हैं। साथ ही यह भी बताया कि अंगूठी पर लगा नग नकली है। ज्वैलर्स ने अंगूठी की तहकीकात करके कीमत बताई तो डेब्रा सुनकर हैरान रह गई। ज्वैलर्स ने बताया कि आज की तारीख में इस अंगूठी की कीमत 7,40,000 पाउंड ( करीब 6.8 करोड़ रुपये) से ज्यादा है। इसमें लगा नग असली है और 26.27 कैरट का डायमंड है। 

डेब्रा अब तक इस अंगूठी को एक मामूली कांच की अंगूठी समझ रही थी। नग की ​असली कीमत जानने के बाद उसने इसे नीलाम करने का फैसला किया है। अगर टैक्स की राशि निकाल दी जाए तो भी उसके हाथ में लगभग 40 करोड़ रूपये बचेंगे। डेब्रा अपने घर में 20 बच्चों को पालन पोषण करती हैं।

Created On :   1 March 2019 7:58 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story