रिसर्च में हुआ खुलासा, महिलाओं का दिमाग चलता है पुरुषों से भी ज्यादा तेज 

According to a research, women brain run fast as compared to men
रिसर्च में हुआ खुलासा, महिलाओं का दिमाग चलता है पुरुषों से भी ज्यादा तेज 
रिसर्च में हुआ खुलासा, महिलाओं का दिमाग चलता है पुरुषों से भी ज्यादा तेज 

डिजिटल डेस्क,वाशिंगटन। वैसे ऐसी कई महिलाएं हैं जिन्होंने दुनिया में कई नामी काम करके नाम कमाया है, लेकिन आमतौर पर महिलाओं को दिमाग के मामले में पुरुषों की तुलना में कम ही आंका जाता है, लेकिन जब इस बात को लेकर रिसर्च हुआ तो पाया गया कि महिलाओं का दिमाग पुरुषों से ज्यादा तेज चलता है। महिलाओं का दिमाग उनके हम उम्र पुरुषों की तुलना में तीन साल जंवा रहता है और इस कारण से महिलाओं का दिमाग लंबे अरसे तक तेज चलता है। वैज्ञानिकों ने एक शोध में इस बात का दावा किया है। 

इस रिसर्च में शामिल एक भारतीय मूल के वैज्ञानिक ने कहा कि हमने अभी यह समझना शुरू ही किया है कि कैसे विभिन्न लैंगिग कारक दिमाग के बूढ़े होने की प्रक्रिया पर असर डालते हैं। उन्होंने कहा कि दिमाग की चयापचय संबंधी क्रियाएं महिलाओं और पुरुषों की उम्र बढ़ने पर उनके दिमाग संबंधी अंतरों को समझने में मदद कर सकती हैं। दिमाग शर्करा से चलता है, लेकिन दिमाग शर्करा का इस्तेमाल किस तरह से करता है, इसमें उम्र बढ़ने के साथ परिवर्तन होता है।

रिसर्चर्स ने 205 लोगों पर रिसर्च किया और पता लगाया कि उनका दिमाग शर्करा का किस तरह से इस्तेमाल करता है। इस रिसर्च में 20 से 84 वर्ष तक की 121 महिलाओं और 84 पुरुषों ने भाग लिया। उनके दिमाग में ग्लूकोज और ऑक्सीजन के प्रवाह को मापने के लिए उनका पीईटी स्कैन किया गया।   

इसके बाद शोधकर्ताओं ने उम्र और दिमाग की क्रियाओं के बीच के संबंधों का पता लगाने के लिए एक मशीन में पुरुषों की उम्र और मस्तिष्क संबंधी क्रियाओं का डेटा डाला और महिलाओं के दिमाग की चपाचय क्रियाओं के डेटा को एक अलग मशीन में डाला और पुरुषों के डेटा से प्राप्त आंकडों से महिलाओं के दिमाग की उम्र के आंकड़ों से गणना की गई। इसके नतीजों ने महिलाओं की वास्तविक उम्र से उनके दिमाग की आयु 3.8 साल जवां बताई। 

ठीक इसी तरह से पुरुषों के दिमाग की आयु की भी निकाली गई, लेकिन यहां पुरुषों की वास्तविक उम्र से 2.4 साल अधिक थी। इस पर एक भारतीय वैज्ञानिक ने बताया कि ऐसा नहीं है कि पुरुषों का दिमाग तेजी से वृद्ध होता है। दरअसल वे दिमागी तौर पर महिलाओं से तीन साल वयस्क होते हैं। 

 

Created On :   9 Feb 2019 7:03 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story