बाजार में आएगी तेजी, राजनीतिक उठा पटक बढ़ेगी, 33 दिन बाद उदय हुए न्याय के देवता शनि

According to astrology elements of justice and fortune has raised
बाजार में आएगी तेजी, राजनीतिक उठा पटक बढ़ेगी, 33 दिन बाद उदय हुए न्याय के देवता शनि
बाजार में आएगी तेजी, राजनीतिक उठा पटक बढ़ेगी, 33 दिन बाद उदय हुए न्याय के देवता शनि

डिजिटल डेस्कक, दमोह। ज्योतिष शास्त्र में ऊर्जा न्याय और भाग्य उन्नति का कारक माने जाने वाले शनि का उदय हो चुका है। शनि देव के उदय होने का अलग-अलग जातकों की राशियों पर अलग अलग प्रभाव पड़ेगा। एक वर्ष तक शनि का विशेष प्रभाव जनमानस को दिखाई देगा। ज्योतिषियों के अनुसार उदय काल से ही शनि राहु का  खड़ा अष्टक योग बन रहा है इसलिए इस दौरान अनेक परिवर्तन होंगे।

शिव शनि हनुमान मंदिर एसपीएम नगर के पुजारी पं बालकृष्ण शास्त्री एवं पं आशुतोष गौतम शास्त्री ने बताया कि 15 दिसंबर को 33 दिन के लिए शनि अस्त हुए थे जो शनिवार की सुबह से पुन: उदय हो गए हैं। इसके बाद भी इस वर्ष के अंत तक दिव्य अवस्था में रहेंगे अर्थात लगभग एक वर्ष शनि का प्रभाव दृष्टि गोचर होगा।

शनि की वक्रीय तथा मार्गीय दृष्टि का प्रभाव 
वर्ष 2019 के मध्य में विशेष नजर आएगा। वर्तमान में शनि धनु राशि में गोचरस्थ है तथा 30 अप्रैल तक मार्गीय  रहेंगे। उसके बाद  वक्रीय होंगे शनि के मार्गीय अवस्था में चार माह संविधान संशोधन के लिए आश्चर्यजनक खबर देने वाले रहेंगे शनि का उदय पूर्व दिशा में हो रहा है।

बाजार में आएगी तेजी 
शनि का उदय व्यापारिक वर्ग के लिए फायदेमंद होगा। बाजार में तेजी आएगी साथ ही इसका असर भी अलग अलग राशि के जातकों पर अलग अलग पड़ेगा। अधिकांश राशियों के लिए यह उदय लाभप्रद है, जबकि कुछ को सावधानी भी बरतना पड़ेगी।

इन कामों की बढ़ेगी रफ्तार
इस दौरान सड़कों का परिवहन योजनाओं का नए कारखानों की स्थापना रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। परिश्रम की अनुकूलता से जरूरतमंदों के चेहरे पर खुशी की लहर रहेगी। राजनीतिक रूप से काफी उठापटक होने की संभावना है और नए चेहरों को भी अवसर मिलने के योग इस दौरान बन रहे हैं।

किस राशि पर क्या असर होगा
 मेष- कार्य की गति बढ़ेगी लाभ होगा
 वृषभ- भाग्य उन्नति होगी पैतृक संपत्ति का लाभ मिलेगा
 मिथुन- आर्थिक योग उत्तम रहेंगे परिवर्तन से प्रसन्नता
 कर्क -सामंजस्य बनाने में परेशानी आएगी प्रेम से बात रखें 
 सिंह- मित्रों का सहयोग मिलेगा निवेश कर सकते हैं
 कन्या- राजनीतिक लाभ के योग पद वृद्धि होगी 
तुला- धन प्राप्ति होगी रुका कार्य गति पकड़ेगा 
वृश्चिक- बड़ी समस्या का समाधान रिश्ते मजबूत होंगे
 धनु- उत्तम स्वास्थ्य रहेगा भाग्य का साथ धर्म में वृद्धि कर आएगा
 मकर- निवेश की योजना दीर्घकालिक लाभ देगी
 कुंभ- परिजनों के सहयोग से बनेंगे कार्य लाभ होगा 
मीन -पदोन्नति तथा उचित स्थान की प्राप्ति होगी

Created On :   21 Jan 2019 8:33 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story