Mission Mangal trailer: सिर्फ एक कहानी नहीं बल्कि मिसाल है अक्षय की यह फिल्म

Actor Akshay Kumar Starrer Film Mission Mangal Trailer Out Today
Mission Mangal trailer: सिर्फ एक कहानी नहीं बल्कि मिसाल है अक्षय की यह फिल्म
Mission Mangal trailer: सिर्फ एक कहानी नहीं बल्कि मिसाल है अक्षय की यह फिल्म

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। अक्षय कुमार स्टारर फिल्म मिशन ​मंगल का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म में उनके साथ विद्या बालन, तापसी पन्नू, विद्या बालन, शरमन जोशी, कीर्ति कुल्हारी, सोनाक्षी सिन्हा, नित्या मेनन जैसे स्टार्स हैं। बताया जा रहा है कि Mission Mangal सत्य घटना से प्रेरित है। इसमें बताया गया है कि कैसे भारत के दो स्पेस साइंटिस्ट्स राकेश धवन (अक्षय कुमार), तारा शिंदे (विद्या बालन) और उनकी टीम, अपने पहले ही प्रयास में सैटेलाइट को मंगल पर भेजने में कामयाब हो जाता है

फिल्म का ट्रेलर अक्षय ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया है। जिसे पोस्ट करते हुए अक्षय ने लिखा कि ये स‍िर्फ एक कहानी नहीं बल्कि एक मिसाल है। उस नामुमकिन सपने की ज‍िसे मुमकिन किया भारत ने। ट्रेलर की शुरुआत दो मिनट के काउंटडाउन से होती है। फिर अक्षय की आवाज आती है, जो राकेश धवन की भूमिका में हैं। राकेश कहते हैं। एक्सपेर‍िमेंट नहीं करेंगे तो हमें अपने आपको साइंट‍िस्ट कहने का कोई अध‍िकार नहीं है। यही वह पल है, जिसके बाद मिशन मंगल की शुरुआत होती है। ये एक ऐसा मिशन है ज‍िसे पूरा होने के चांस सिर्फ एक फीसदी हैं। संसाधनों की कमी होने के बावजूद भारतीय वैज्ञानिकों द्वारा सपने को सच कर दिखाया गया। 

ट्रेलर में अक्षय की देशभक्ति देखी जा सकती है। अक्षय ने ट्रेलर में सभी किरदारों का परिचय करवाया है। बताया जा रहा है कि यह स्पेस और साइंस जगत से संबंधित बॉलीवुड की पहली फिल्म है। फैंस ने ट्रेलर देख इसे सुपरहिट बताया है। फिल्म 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। 

Created On :   18 July 2019 9:48 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story