राफेल विमानों पर काफी मोलभाव किया, सरकार ने दी सही कीमत

Air force chief said,government has given the right price Rafael planes
राफेल विमानों पर काफी मोलभाव किया, सरकार ने दी सही कीमत
राफेल विमानों पर काफी मोलभाव किया, सरकार ने दी सही कीमत

डिजिटल डेस्क, जालंधर। राफेल लड़ाकू विमान पर विपक्ष के भ्रष्टाचार के आरोपों और फ्रांस के बचाव के बाद अब वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ ने खुद इस सौदे पर बात की। उन्होंने कहा कि राफेल खरीद सौदे में ज्यादा कीमत नहीं दी गई और सरकार ने फ्रांस के लड़ाकू विमान के सौदे के लिए बहुत अच्छा मोलभाव किया है। धनोआ ने कहा कि "हमने अनुबंध से भी कम दाम पर 36 फ्रेंच लड़ाकू विमान राफेल के लिए मोलभाव किया।"


धनोआ ने जालंधर के पास आदमपुर एयरफोर्स स्टेशन पर मीडिया से बात करते हुए  कहा कि "वायुसेना को अच्छे मोलभाव वाले दाम पर 36 लड़ाकू विमान मिल रहे हैं।" गौरतलब है कि गुरुवार को 36 राफेल लड़ाकू विमानों के सौदे को लेकर कांग्रेस ने नरेंद्र मोदी सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। कांग्रेस के आरोपों का खुद फ्रांस ने खंडन किया था।  

क्या है कांग्रेस का आरोप?

डसाल्ट एविएशन भारतीय वायुसेना को 36 राफेल लड़ाकू विमान देगा। भारत और फ्रांस के बीच विमानों की खरीद को लेकर सौदा हुआ है।कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि मोदी सरकार ने फ्रांस की कंपनी डसाल्ट एविएशन के साथ राफेल लड़ाकू विमानों की खरीदने को लेकर जो समझौता किया है, उसमें ज्‍यादा पैसा दिए गए हैं।

साथ ही कांग्रेस का आरोप है कि फ्रांस की कंपनी ने भारतीय पाटर्नर (रिलायंस डिफेंस) को गलत तरीके से चुना है। आरोपों पर अनिल अंबानी के नेतृत्‍व वाली रिलायंस डिफेंस लिमिटेड ने कांग्रेस को कहा है कि वो अपने आरोप वापस ले, नहीं तो वो उस पर मुकदमा करेंगे। 

वहीं फ्रांस के राजनयिकों ने कांग्रेस के आरोपों को घरेलू राजनीतिक मामला बताते हुए इस पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। साथ ही कहा कि किसी भी तरह का दावा करने से पहले तथ्यों की जांच कर लेनी चाहिए।

Created On :   17 Nov 2017 4:39 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story