गांधी के पुतले पर गोली चलाने वाली पूजा शकुन पांडेय नोएडा से गिरफ्तार

गांधी के पुतले पर गोली चलाने वाली पूजा शकुन पांडेय नोएडा से गिरफ्तार
हाईलाइट
  • एयर पिस्टल से महात्मा गांधी के पुतले पर चलाई थी गोली
  • दिल्ली से नोएडा में दाखिल होने की कोशिश कर रही थी पूजा
  • पूजा के पति अशोक पांडेय को भी गिरफ्तर में लिया गया

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। महात्मा गांधी के पुतले पर एयर गन से गोली चलाने वाली पूजा शकुन पांडेय को यूपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूजा के पति अशोक पांडेय को भी गिरफ्त में लिया गया है। हिंदू महासभा की सचिव पूजा शकुन पांडेय को मिलाकर इस मामले में अब तक 7 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। अलीगढ़ पुलिस ने पूजा को दिल्ली से नोएडा में दाखिल होते समय गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस ने 13 लोगों को आरोपी बनाया है। दोनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।  

दरअसल, महात्मा गांधी को गोली मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था, ये वीडियो अलीगढ़ के नौरंगाबाद का था, जिसमें हिंदू महासभा की राष्ट्रीय सचिव पूजा शकुन पांडेय नामक महिला ने एयर पिस्टल से गांधी के पुतले पर गोली चलाई थी। आरोपियों ने ये कृत्य 30 जनवरी को महात्मा गांधी की 71वीं पुण्यतिथि पर किया था। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेकर 13 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।


नोट पर गांधी जी का फोटो होने पर उठाए थे सवाल
इसके पहलेल पूजा शकुन पांडेय ने मीडिया के सामने आकर इस मामले पर सफाई दी थी। उन्होंने कहा था कि क्या देश को आजादी दिलाने के लिये सिर्फ बापू जिम्मेदार हैं?, मैं गांधी को नहीं मानती हूं। नोट पर गांधीजी की फोटो छापे जाने का विरोध करते हुए पूजा ने कहा था कि अगर गांधीगीरी से ही देश चल रहा है तो सैनिकों के हाथों में चरखा थमा दिया जाना चाहिए।

 

 

Created On :   6 Feb 2019 4:36 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story