गठबंधन सरकार बनी तो छह दिन में 6 PM बदलेंगे, संडे देश की छुट्टी होगी: अमित शाह

गठबंधन सरकार बनी तो छह दिन में 6 PM बदलेंगे, संडे देश की छुट्टी होगी: अमित शाह
हाईलाइट
  • अमित शाह ने गठबंधन पर साधा निशाना
  • कानपुर में अमित शाह ने दिया भाषण
  • भाजपा कार्यकर्ताओं को बीजेपी चीफ ने किया संबोधित

डिजिटल डेस्क, कानपुर। लोकसभा चुनाव 2019 से पहले भाजपा ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है। बुधवार को पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने कानपुर में बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यदि केंद्र में गठबंधन की सरकार बनती है तो सोमवार को बहन मायावती प्रधानमंत्री बनेंगी।

मंगलवार को अखिलेश यादव, बुधवार को ममता बनर्जी, गुरुवार को शरद पवार, शुक्रवार को देवेगौड़ा और शनिवार को स्टालिन प्रधानमंत्री बनेंगे। रविवार को देश में छुट्टी रहेगी। शाह ने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि गठबंधन भ्रष्टाचार और अपराध करने के लिए बनाया गया है। कानपुर में रैली के दौरान उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ताओं से मैं भलीभांति परिचित हूं। ये कार्यकर्ता भारत माता के जयकारे लगाकर गठबंधन करने वालों को नीचे ले आएंगे।

 

 

 

 

Created On :   30 Jan 2019 10:31 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story