रेप के आरोप में फंसे स्टार फुटबॉलर रोनाल्डो, 375,000 डॉलर में किया पीड़िता से समझौता

An American woman accused Portugal star footballer Cristiano Ronaldo for rape
रेप के आरोप में फंसे स्टार फुटबॉलर रोनाल्डो, 375,000 डॉलर में किया पीड़िता से समझौता
रेप के आरोप में फंसे स्टार फुटबॉलर रोनाल्डो, 375,000 डॉलर में किया पीड़िता से समझौता
हाईलाइट
  • अमेरिकी महिला कैथरीन मायोर्गा ने लगाया है रेप का आरोप
  • पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर रेप का आरोप
  • रोनाल्डो ने महिला से समझौते के लिए दिए 375
  • 000 डॉलर - Der Spiegel मैगजीन

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो रेप केस में फंस गए हैं। रोनाल्डो पर एक अमेरिकी महिला कैथरीन मायोर्गा ने रेप का आरोप लगाया है। महिला के मुताबिक साल 2009 में लॉस वेगास के एक होटल के कमरे में रोनाल्डो ने उसके साथ रेप किया था। जर्मन मैगजीन Der Spiegel ने पीड़ित महिला के बयान को प्रकाशित भी किया था। जिस पर रोनाल्डो के वकील का कहना है कि बेबुनियाद आरोपों को इस तरह से छापने को लेकर वे मैगजीन पर मुकदमा करेंगे। रोनाल्डो के वकील ने कहा कि महिला के बेबुनियादी बयान को इस तरह प्रकाशित करके जर्मन मैगजीन ने रोनाल्डो की छवि का धूमिल करने की कोशिश की है। जबकि मैगजीन के एडिटर ने बयान दिया है कि इस रिपोर्ट को पब्लिश करने के पहले उन्होंने कई बार रोनाल्डो और उनके मैनजमेंट को इन आरोपों के बारे में लिखा था लेकिन उन्हें कोई जवाब नहीं मिला।

मैगजीन के मुताबिक मायोर्गा और रोनाल्डो ने कोर्ट के बाहर ही मामलेको सुलझा लिया था। इसके लिए रोनाल्डो ने उन्हें 375,000 डॉलर की भारी भरकम रकम दी थी और उनसे वादा लिया गया था कि वह इसके बारे में फिर कभी बात नहीं करेंगी। मायोर्गा और रोनाल्डो के बीच हुए इस समझौते के बाद मायोर्गा के वकील ने बताया कि उन्होंने उस एग्रीमेंट को खत्म करते हुए बात का खुलासा करने के लिए सिविल कंप्लेंट दर्ज कराई थी। मायोर्गा के वकील ने बताया, रोनाल्डो की उस हरकत की वजह से मायोर्गा को खासी चोट पहुंची थी और हमारा मकसद रोनाल्डो को उस हरकत का जिम्मेदार ठहराना है। बता दें कि रोनाल्डो मौजूदा समय में दुनिया के सबसे जाने माने खिलाड़ी हैं। वह पांच बार प्लेयर ऑफ द ईयर रह चुके हैं और इसी साल उन्होंने रियाल मेड्रिड से युवेंट्स में 100 मिलियन यूरो के करार के साथ ट्रांसफर लिया है।  

Created On :   29 Sep 2018 6:15 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story