आंध्र में आबादी कम हुई, अब दो से ज्यादा बच्चे पैदा करने पर सरकार देगी इन्सेंटिव

आंध्र में आबादी कम हुई, अब दो से ज्यादा बच्चे पैदा करने पर सरकार देगी इन्सेंटिव
हाईलाइट
  • 10 सालों में 1.6 कम हुई राज्य की जनसंख्या दर
  • नायडू का तर्क
  • जनसंख्या पर संतुलन भी जरूरी
  • नायडू ने उठाया परिवार नियोजन के खिलाफ कदम

डिजिटल डेस्क, हैदराबाद। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने ऐलान किया है कि राज्य में दो से ज्यादा बच्चे पैदा करने वाले लोगों को इन्सेंटिव दिया जाएगा। नायडू ने दो से ज्यादा बच्चे होने पर निकाय चुनाव लड़ने पर लगी रोक भी हटा दी है। नायडू ने ये घोषणा तब की है जब पूरे देश में बढ़ती आबादी चुनौती बनी हुई हैं। रोजगार के साधन से लेकर स्वास्थ्य क्षेत्र में भी दिक्कतें आ रही है। केंद्र सरकार बड़े पैमाने पर परिवार नियोजन को बढ़ावा दे रही है। ऐसे में नायडू की ये घोषणा देश में नई बहस को जन्म दे सकती है। 

नायडू ने परिवार नियोजन के खिलाफ कदम उठाते हुए ये ऐलान किया है। ऐलान करने की वजह बताते हुए आंध्र सीएम ने कहा कि पिछले 10 सालों के दौरान राज्य की जनसंख्या में 1.6 फीसदी की गिरावट आई है। उन्होंने कहा कि कमाने के लिए भी उतने ही हाथ होने चाहिए, जितने खाने के लिए होते हैं।

मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने मानव संसाधन विकास पर श्वेत पत्र जारी करते हुए कहा कि जनसंख्या पर नियंत्रण करने के साथ-साथ उसमें संतुलन बनाए रखना भी जरूरी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये कदम इसलिए उठाया जा रहा है क्योंकि राज्य में काम करने वाले लोग कम और खाने वाले ज्यादा न हो जाएं। आंध्र प्रदेश में 50 प्रतिशत आबादी इस वक्त 25 साल से कम उम्र की है। युवाओं के रहने पर ही राज्य को युवा प्रतिनिधित्व मिल सकेगा, हालांकि अभी उन्होंने स्पष्ट नहीं किया है कि दो से ज्यादा बच्चे पैदा करने वाले दम्पतियों को कितना इन्सेंटिव दिया जाएगा।

Created On :   30 Dec 2018 8:02 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story