फिर दिखा मलाइका-अर्जुन का इश्क, क्या करना चाहते हैं रिलेशनशिप ऑफिशियल?

फिर दिखा मलाइका-अर्जुन का इश्क, क्या करना चाहते हैं रिलेशनशिप ऑफिशियल?

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के रिलेशनशिप को लेकर बॉलीवुड गलियारों में एक बार फिर से हल्ला मचा हुआ है। ऐसा इसीलिए क्योंकि मलाइका और अर्जुन ने कुछ ऐसा किया है कि दोनों की साथ होने की खबरें जोर पकड़ रही हैं। हाल ही में कलर्स चैनल पर इंडियाज गॉट टैलेंट के पहले एपिसोड में अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा एक साथ नजर आए। शो के सेट पर कई ऐसे पल कैप्चर हुए, जिन्हें देखकर कहना पड़ेगा कि बिना आग के दोस्तों धुआं नहीं उठता। दोनों की उम्र में करीब 12 साल का फासला है, मलाइका 45 की हैं, जबकि अर्जुन 33 के हैं, मगर वो कहते हैं ना प्यार की कोई सीमा नहीं होती, कुछ ऐसा ही मलाइका और अर्जुन के बीच नजर आ रहा है।

Created On :   22 Oct 2018 11:26 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story