रणवीर के ड्रेसिंग सेंस को देखकर, अर्जुन ने किया ऐसा कमेंट कि हंस पड़े फैंस

रणवीर के ड्रेसिंग सेंस को देखकर, अर्जुन ने किया ऐसा कमेंट कि हंस पड़े फैंस

डिजिटल डेस्ट, मुम्बई। बॉलीवुड के खिलजी, रणवीर सिंह जितना अपनी एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उतना ही अपने ड्रेसिंग सेंस के​ लिए भी जाने जाते हैं। वे अक्सर अपनी ड्रेसिंग को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। एक चैट शो में जब दीपिका से पूछा गया कि रणवीर की ​कौनसी ऐसी बात है, जो उन्हें टॉलरेट करने पड़ती है। इस पर दीपिका ने कहा कि उनका ड्रेसिंग सेंस। 

रणवीर आए दिन अपने ड्रेसिंग सेंस को लेकर एक्सपेरिमेंट करते रहते हैं और सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट करते रहते हैं। कई बार लोग उनके स्टाइल को पसंद करते हैं तो कई बार उनका मजाक उड़ाते हैं। हाल ही में रणवीर ने अपनी एक नई तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की, जिसका अर्जुन कपूर ने मजाक उड़ाया। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on

दरअसल, रणवीर ने आरेंज कलर की अनोखी ड्रेस पहन कर, तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। तस्वीर को देखने के बाद रणवीर के गुंडे दोस्त अर्जुन ने लिखा कि नारंगी मौसम्बी वाला। अर्जुन के कमेंट के बाद, उनके कुछ फैंस उन्हें सहीं बताने लगे तो कुछ गलत। आपको बता दें कि रणवीर एक तस्वीर पहन कर नारियल के पेड़ के नीचे खड़े हैं और मल्टीकलर ड्रेस पहने हुए हैं। इस तस्वीर पर उन्​हें फैंस द्वारा ट्रोल किया गया। 

अर्जुन के एक फैन ने लिखा कि सही कहा भाई आपने। वही रणवीर के फैन ने लिखा कि भाई का फैशन सबमें हटकर होता है, सबसे अलग और सबसे खास। वे हमेशा भीड़ में छा जाते हैं। रणवीर के पहनावे पर कमेंट करते हुए एक्टर अनिल कपूर ने कहा कि "आजकल हर कोई मुझे बोलता है कि रणवीर सिंह कितना बड़ा स्टार है। वो ऐसे कपड़े पहनता है, वैसे कपड़े पहनता है. उसका स्टाइल बहुत जबरदस्त है। मैं उन्हें बोलता हूं कि देखो यार, तुम्हारा बाप सामने खड़ा हुआ है।"

आपको बता दें कि इस समय रणवीर अपनी अपकमिंग फिल्म गली बॉय के प्रमोशन में बिजी हैं। इस फिल्म में उनक साथ आलिया भट्ट है। यह फिल्म जल्द ही बॉक्स आफिस पर रिलीज होने वाली है। 

Created On :   9 Feb 2019 3:58 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story