जम्मू-कश्मीर में हिमस्खलन, 6 पुलिसकर्मी लापता

जम्मू-कश्मीर में हिमस्खलन, 6 पुलिसकर्मी लापता
हाईलाइट
  • 6 पुलिसकर्मी लापता।
  • जम्मू-कश्मीर के 16 जिलों में अलर्ट।
  • जम्मू-कश्मीर में हिमस्खलन का कहर।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में गुरुवार को हिमस्खलन के कई पुलिसकर्मी लापता हो गए। श्रीनगर जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग के पास हुए हिमस्खलन में कम से कम 20 लोग लापता बताए जा रहे हैं। हिमस्खलन के बाद 10 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। वहीं अन्य 10 की तलाश जारी है। इन 10 लोगों में 6 पुलिसकर्मी, दो अग्निशमन के कर्मचारी व दो स्थानीय निवासी शामिल हैं। 

कश्मीर घाटी में बुधवार से ही बर्फबारी हो रही है। पिछले 24 घंटे में कुलगाम जिले में सबसे अधिक हिमपात हुआ है। जिले के कुछ हिस्सों में पांच फीट तक बर्फबारी हुई है। स्नो एंड एवेलांच स्टडीज स्टैब्लिशमेंट ने जम्मू कश्मीर के 16 जिलों के लिए चेतावनी जारी की है। हिमस्खलन से प्रभावित इलाकों से 70 परिवारों को हटाकर सुरक्षित स्थान पर लाए जाया जा चुका है। 

वहीं उत्तर भारत में गुरुवार को बारिश और कई स्थानों पर हिमपात हुआ। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में काफी बर्फबारी हुई। उत्तराखंड में हिमपात के यमुनोत्री और गंगोत्री नेशनल हाइवे बंद करना पड़ा। उत्तराखंड में भी बर्फबारी के बाद कई जिलों में शुक्रवार को स्कूलों में अवकाश रखा गया है।
 

Created On :   8 Feb 2019 3:43 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story