Avan Motors ने पेश किया नया इलेक्ट्रिक स्कूटर Trend E, फुल चार्ज पर चलेगा 110 km

Avan Motors launches new electric scooter Trend E, Learn Features
Avan Motors ने पेश किया नया इलेक्ट्रिक स्कूटर Trend E, फुल चार्ज पर चलेगा 110 km
Avan Motors ने पेश किया नया इलेक्ट्रिक स्कूटर Trend E, फुल चार्ज पर चलेगा 110 km

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पर्यावरण प्रदूषण रोकने की पहल में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का उपयोग बीते सालों में बढ़ा है। इनमें जहां ऑटो रिक्शा और बसों का संचालन दिखाई पड़ता है। वहीं टू व्हीलर और फोर व्हीलर कंपनियां अपने इलेक्ट्रिक वाहनों के नए मॉडल लगातार पेश कर रही हैं। हाल ही में Avan Motors ने बेंगलुरु में चल रहे Automobile Expo 2019 में अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर Trend E पेश किया है। इस स्कूटर को जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। इस स्कूटर में डबल बैटरी अटैच विकल्प दिया गया है, पूरी तरह फुल चार्ज होने पर स्कूटर 110 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है।

इलेक्ट्रिक मोटरसाइकल
कंपनी ने बताया कि नई स्कूटर के अलावा कंपनी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकल्स पर भी काम कर रही है। ये देश में अपने आप में पहली तरह की इलेक्ट्रिक बाइक्स होंगी। अगले साल कंपनी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकल लॉन्च कर सकती है। बता दें कि फिलहाल देश में Avan के दो इलेक्ट्रिक स्कूटर उपलब्ध हैं। इनमें Xero and Xero+ शामिल हैं। 

टॉप स्पीड 45 किलोमीटर
बात करें Avan Trend E स्कूटर की तो इसमें लिथियम-आयन बैटरी दी गई है। यह बैटरी 2 से 4 घंटे में फुल चार्ज होगी। कंपनी का दावा है कि इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की टॉप स्पीड 45 किलोमीटर प्रति घंटा है। इसमें दो बैटरी अटैच विकल्प दिया गया है। इनमें सिंगल बैटरी फुल चार्ज पर यह स्कूटर जहां 60 किलोमीटर की दूरी तय करेगा वहीं डबल बैटरी फुल चार्ज पर 110 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है।  

यह स्कूटर कंपनी की Xero सीरीज इलेक्ट्रिक स्कूटर के तहत ही लॉन्च किया जाएगा। Avan ट्रेंड ई स्कूटर में अलॉय वील्ज स्टैंडर्ड दिए गए हैं। इसके फ्रंट में डिस्क और रियर में ड्रम ब्रेक दिया गया है। स्कूटर में हाड्रोलिक टेलेस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन और कॉइय स्प्रिंग रियर सस्पेंशन दिया गया है। इसकी अधिकतम भार क्षमता 150 किलोग्राम है। ट्रेंड ई स्कूटर में डिटैचेबल बैटरी दी गई है। 

Created On :   11 March 2019 4:01 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story