इस गुफा में हैं कई गंभीर बीमारियों के इलाज

इस गुफा में हैं कई गंभीर बीमारियों के इलाज
इस गुफा में हैं कई गंभीर बीमारियों के इलाज
इस गुफा में हैं कई गंभीर बीमारियों के इलाज

डिजिटल डेस्क, गास्तिन। आमतौर पर इंसान अपनी बीमारी के इलाज के लिए डॉक्टर के पास जाता है, बड़े से बड़े अस्पताल जाता है और न जाने क्या- क्या उपाय करता है, फिर भी कई बार कुछ बीमारियां ऐसी होती हैं जो उसका पीछा ही नहीं छोड़ती, लेकिन यहां हम आपको एक ऐसी गुफा के बारे में बताने वाले हैं जहां, कहते हैं कि सोने से कई बीमारियां दूर हो जाती हैं। बात जरा हैरानी की है मगर लोग यहां सोने और अपनी बीमारियों का इलाज कराने के लिए जाते हैं। 

यह गुफा ऑस्ट्रिया के गास्तिन में है। कहते हैं कि यहां सबसे पहले लोग सोने की खान की खोज में आए थे, लेकिन बाद में उन्हें पता चला कि इस गुफा में पाई जाने वाली गैस से बड़े से बड़ा रोग भी ठीक हो सकता है। खबरों की मुताबिक यहां रेडॉन गैस पाई जाती है जिसके संपर्क में आने से बड़ी से बड़ी और गंभीर बीमारियों का इलाज कारगर होता है, रेडॉन गैस एक रेडियोएक्टिव गैस होती है, जो गुफा के गर्म वातावरण में कई बीमारियों पर गहरा असर दिखाती है। 

लोगों का मानना है कि यह गैस अर्थराइटिस और पसोरिएसिस (त्वचा संबंधी रोग) जैसी बीमारियों के लिए असरकारक होती है। इसे यहां नेचुरल इलाज के रुप में देखा जा रहा है। इसी कारण यहां काफी लोग इलाज के लिए आते हैं।

इस गुफा के बारे में पता चलते ही यह बात पूरे यूरोप में फैल गई और लोग दूर-दूर से यहां इलाज के लिए आने लगे। गुफा तक लोगों को लाने के लिए ट्रेन भी चलाई जाती है। सारे समय यहां डॉक्टरों की मौजूदगी रहती है, जो लोगों को उनकी बीमारी से निजात दिलाने में उनकी मदद करते हैं। 

 

Created On :   8 March 2019 5:58 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story