18 फरवरी को भारत में लॉन्च होंगी Benelli TRK 502 और TRK 502X

18 फरवरी को भारत में लॉन्च होंगी Benelli TRK 502 और TRK 502X

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हाई स्पीड और स्टाइलिश लुक वाली सुपर बाइक्स के बाद युवाओं का क्रेज एडवेंचर की तरफ बढ़ने लगा है। ऐसे में भारत सहित विदेशी कंपनियां अपनी नई एडवेंचर बाइक्स को भारत में पेश कर रही हैं। फिलहाल इटली की बाइक निर्माता कंपनी Benelli जल्द ही भारत में अपनी TRK 502 एडवेंचर बाइक लॉन्च करेगी। इसमें बाइक के दोनों मॉडल TRK 502 और TRK 502X शामिल हैं। बता दें कि इस बाइक को भारत में ऑटो एक्सपो 2016 के दौरान पेश किया गया था। तभी से Benelli के फैन्स को इस बाइक के भारत में लॉन्च होने का इंततार है। खबर है कि कंपनी 18 फरवरी को भारत में यह बाइक लॉन्च करेगी। 

कीमत 
बात करें कीमत की तो कयास लगाए जा रहे हैं कि Benelli TRK 502 की कीमत 5 से 5.5 लाख रुपए तक हो सकती है। वहीं 502X की कीमत करीब 6 लाख रुपए तक हो सकती है।  

इंजन
Benelli TRK 502 और TRK 502X, दोनों ही बाइक्स में 499.6cc का लिक्विड कूल्ड ट्विन इंजन दिया गया है। 

बॉडी 
Benelli TRK 502 में 17 इंच के पहिए मौजूद हैं। वहीं Benelli TRK 502 X में 19 इंच रियर वील और 17 इंच फ्रंट वील दिया गया है।  TRK 502X में सीट की हाइट 850mm है वहीं इस बाइक का ग्राउंड क्लियरंस 220mm है। इस बाइक के फ्रंट में 320mm डिस्क ब्रेक दिया गया है, जबकि पिछले पहिए में 260mm डिस्क ब्रेक दिया गया है।                                

Created On :   2 Feb 2019 4:08 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story