भय्यूजी महाराज का एक और सुसाइड नोट मिला, सेवादार के नाम कर दी पूरी संपत्ति

Bhaiyyuji Maharaj named his entire property to Servitor Vinayak in suicide note
भय्यूजी महाराज का एक और सुसाइड नोट मिला, सेवादार के नाम कर दी पूरी संपत्ति
भय्यूजी महाराज का एक और सुसाइड नोट मिला, सेवादार के नाम कर दी पूरी संपत्ति

डिजिटल डेस्क, इंदौर। धर्मगुरू भय्यूजी महाराज का एक और सुसाइड नोट पुलिस ने बरामद किया है। इस नोट में भय्यूजी महाराज ने पूरी संपत्ति अपने सेवादार विनायक के नाम की है। इसमें उन्होंने लिखा है, "मैं अपने फाइनेंस, प्रॉपर्टी, बैंक अकाउंट, साइनिंग ऑथोरिटीज़ के सारे अधिकार विनायक के नाम कर रहा हूं। मुझे विनायक पर भरोसा है। इसलिए उन्हें ये सारी जिम्मेदारी देकर जा रहा हूं और ये मैं बिना किसी दबाव के लिख रहा हूं।" इस सुसाइड नोट के तहत भैय्यू जी ने अपने आश्रम, प्रॉपर्टी और वित्तीय शक्तियों की सारी जिम्मेदारी विनायक को दी है।



गौरतलब है कि भय्यूजी महाराज ने मंगलवार दोपहर गोली मारकर खुदकुशी कर ली थी। इंदौर के सिल्वर स्प्रिंग स्थित निवास पर उन्होंने खुद को गोली मारी थी। इसके बाद उन्हें बॉम्बे हॉस्पिटल ले जाया गया था, जहां उन्हें बचाने की कोशिश नाकाम रही थी। मंगलवार को उनके निवास की पड़ताल के दौरान पुलिस ने एक सुसाइड नोट बरामद किया था। इसमें लिखा हुआ था, "किसी को वहां परिवार की देखभाल के लिए होना चाहिए। मैं जा रहा हूं... काफी तनावग्रस्त हूं।"


कौन है विनायक

विनायक, भय्यूजी महाराज के सेवादार थे। पिछले 15 सालों से वे महाराज की सेवा कर रहे थे। उन्हें भैय्यू जी का सबसे करीबी बताया जाता है। जांच में सामने आया है कि भय्यूजी महाराज की सुसाइड के समय घर में उनकी मां, सेवक विनायक और योगेश थे। उनकी पत्नी डॉ. आयुषी बाहर गई हुईं थीं। इसके अलावा दो सेवादार और थे जिन्हें सुबह 11 बजे उन्होंने नीचे भेज दिया था।

भय्यूजी की सुसाइड का कारण
भय्यूजी महाराज के सुसाइड नोट में उन्होंने तनाव  का उल्लेख किया है, लेकिन इस तनाव का क्या कारण है यह अब तक ज्ञात नहीं हो सका है। पुलिस सूत्रों से पता चला है कि भय्यूजी की पहली पत्नी से हुई बेटी कुहू और उनकी दूसरी पत्नी डॉक्टर आयुषी के बीच तनावपूर्ण संबंध इस सुसाइड का कारण हो सकते हैं। पुलिस को पारिवारिक लोगों और सेवादारों से यह जानकारी मिली है कि बेटी और पत्नी के बीच झगड़ों के चलते भय्यूजी बहुत परेशान रहते थे। उधर बेटी कुहू का कहना है कि उनकी सौतेली मां यानी डॉक्टर आयुषी की वजह से ही उनके पिता ने आत्महत्या की है। बताया गया कि बेटी कुहूं ने घर में रखी आयुषी की तमाम तस्वीरें भी तोड़ डाली थी। इस बीच यह भी खबर है कि भय्यूजी महाराज पिछले दिनों एक महिला से भी लगातार मिल रहे थे। ये महिला कौन थी इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है।
 

 

Created On :   13 Jun 2018 8:47 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story