बिहार: 100 राउंड फायरिंग कर 4 बसें फूंकी, नक्सलियों ने BJP पार्षद के चाचा को गोली मारी

बिहार: 100 राउंड फायरिंग कर 4 बसें फूंकी, नक्सलियों ने BJP पार्षद के चाचा को गोली मारी
हाईलाइट
  • नक्सलियों ने फिर मचाया उत्पात
  • पुलिस कर रही मामले की जांच
  • शनिवाद देर रात दिया वारदात को अंजाम

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में नक्सलियों ने एक भार फिर उत्पात मचाया है। औरंगाबाद जिले की देव तहसील में शनिवार देर रात नक्सलियों ने 4 बसें और 6 गाड़ियां आग के हवाले कर दीं। ताडंव मचाते नक्सलियों ने 100 राउंड से ज्यादा फायरिंग की और एक वृद्ध की गोली मारकर हत्या कर दी। वृद्ध भाजपा पार्षद राजेंद्र कुमार सिंह के चाचा बताए जा रहे हैं।


नक्सलियों ने विस्फोट कर एक सामुदायिक भवन को भी तसह-नहस कर दिया। मौके पर जिला पुलिस के अलावा सीआरपीएफ भी पहुंच चुकी है। दरअसल, नक्सली हथियार से लैस होकर शनिवार रात इलाके में पहुंचे और फायरिंग शुरू कर दी। सूचना मिलने के बाद सीआरपीएफ ने नक्सलियों को घेरने की भी कोशिश की, लेकिन वो पुलिस पर गोलीबारी कर फरार हो गए।


इस बात का फिलहाल पता नहीं चल पाया है कि नक्सलियों ने हमला क्यों किया था? मामले की जांच कर रही पुलिस का कहना है कि वो जल्द ही इस बात का पता लगा लेंगे। इससे पहले प्रतिबंधित संगठन पीडब्लूजी (पीपुल्स वार ग्रुप) के नक्सली उदय यादव की हत्या कर दी गई थी। ये घटना पटना के नौबतपुर थाना क्षेत्र में हुई थी। जहांनाबाद जेल ब्रेक कांड में भी आरोपी था।

 

 

Created On :   30 Dec 2018 4:37 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story