Birthday Special, जानिए ऋतिक रोशन की फिटनेस का राज

Birthday Special, Learn The Secret Of Hrithik Roshans Fitness
Birthday Special, जानिए ऋतिक रोशन की फिटनेस का राज
Birthday Special, जानिए ऋतिक रोशन की फिटनेस का राज

डिजिटल डेस्क, मुबंई। बॉलीवुड के सुपर स्टार ऋतिक रोशन आज 45 साल के हो चुके है। उम्र के इस पड़ाव पर शादी और दो बच्चे होने के बाद भी ऋतिक फिटनेस के मामले में आज भी कई युवाओं को मात देते नजर आते हैं। उनके लुक्स से लेकर उनकी फिटनेस के लोग दिवाने हैं। यही वजह है कि आज भी लड़कियां उन पर मरती हैं। ऋतिक खुद को फिट रखने के लिए अपनी डाइट का खास ख्याल रखते हैं। ऋतिक का मानना है कि फिट रहने के लिए एक्सरसाइज केवल 10 पर्सेंट ही रोल निभाती है। अहम रोल तो आपकी डाइट का होता है। आप कैसी डाइट लेते हैं, आपकी फिटनेस भी उस पर ही निर्भर करती है। तो आइए जानते हैं इनके जन्मदिन के मौके पर इनकी फिटनेस से जुड़ी कुछ खास बातों को। जिसके लिए ऋतिक को फिटनेस फ्रीक कहा जाता है।

ऋतिक कितने फिट है ये तो उनको देखने से ही समझ आ जाता है। उनका कहना है कि हर इंसान को अपनी लाइफ में एक अच्छी और फिट बॉडी पाने के लिए  हेल्दी डाइट का लेना बहुत जरुरी होता है। ऋतिक अपने खान- पान को लेकर काफी स्ट्रिक रहते हैं। इनका कहना है कि हमें थोड़े- थोड़े समय में नियमित तौर पर खाना खाते रहना चाहिए जिससे बॉडी का मेटाबॉलिज्म बना रहता है। 

ऐसा होता है ऋतिक का ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर
ऋतिक ब्रेकफास्ट में चार अंडों का केवल सफेद हिस्सा, दो स्लाइस ब्राउन ब्रेड की, ओट्स, एक गिलास प्रोटीन शेक, दूध के साथ कॉर्न फ्लेक्स और एक प्लेट फ्रूट्स लेते हैं, ऋतिक घर पर ही बनाएं प्रोटीन पाउडर का यूज करते हैं। लंच- में ऋतिक दो रोटी, एक कटोरी सब्जी, चिकन कलेजी , दाल और सलाद लेते हैं और शाम के स्नैक्स- में वे फिश, प्रोटीन शेक, चार अंडे के सफेद हिस्से का सैंडविच और फ्रूट्स खाना पसंद करते हैं। डिनर- छह अंडों का केवल सफेद हिस्सा, ब्राउन ब्रेड, चिकन और फिश हल्की भुनी सब्जी के साथ।

खान-पान के साथ-साथ ऋतिक फिट रहने के लिए जमकर वर्कआउट भी करते हैं। उनका मानना है कि शरीर की बनावट तय करना इंसान के अपने हाथ में होता है। इस के लिए वे हर दिन अलग- अलग तरह की एक्सरसाइज करते हैं। वे रोज 20 मिनट कार्डियो भी करते हैं। उनका ये भी कहना है कि फिट रहने के लिए बस जरूरी ये है कि फास्ट फूड्स से दूरी बनाए रखी जाए। अपनी रपफेक्ट बॉडी के लिए ऋतिक को बीते साल वर्ल्ड सेक्ससिएस्ट एशियन मैन का खिताब भी मिल चुका है।    

 

Created On :   10 Jan 2019 6:58 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story