दिल्ली में जींस टॉप और जनता के बीच साड़ी पहनती हैं प्रियंका गांधी - भाजपा सांसद

Bjp mp harish dwivedi controversial statement on priyanka gandhi
दिल्ली में जींस टॉप और जनता के बीच साड़ी पहनती हैं प्रियंका गांधी - भाजपा सांसद
दिल्ली में जींस टॉप और जनता के बीच साड़ी पहनती हैं प्रियंका गांधी - भाजपा सांसद
हाईलाइट
  • प्रियंका के पहनावे पर दिया बयान।
  • प्रियंका गांधी पर दिया विवादित बयान।
  • भाजपा सांसद की फिसली जुबान।

डिजिटल डेस्क,बस्ती। राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप और बयानबाजी होना आम बात है। इसी बयानबाजी में नेता कभी अपनी मर्यादा भुल जाते है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी बाड्रा के सक्रिय राजनीति में आने के बाद उनपर कई तरीके के हमले हो रहे है। ऐसे में भाजपा सांसद ने उनके पहनावे पर बयान दे दिया है। बीजेपी सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा, "प्रियंका गांधी जब दिल्ली में रहती हैं, तो जींस और टॉप पहनती है। जैसे ही वे क्षेत्र में जनता के बीच जाती हैं, साड़ी और सिंदूर लगाकर पहुंचती हैं।

दरअसल, यूपी के बस्ती जिले में एक सामूहिक विवाह समारोह में सांसद हरीश द्विवेदी शिरकत करने पहुंचे थे। कार्यक्रम के बाद मीडिया से चर्चा करते समय उन्होंने प्रियंका गांधी के पहवाने पर कमेंट कर दिया। सांसद ने कहा, "प्रियंका के राजनीति में आने से किसी प्रकार का कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। देश में फिर से बीजेपी की सरकार बनेगी।" उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर भी तंज कसते हुए कहा कि राहुल फेल है, तो प्रियंका भी फेल हैं। 

 

 

इससे पहले भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने प्रियंका गांधी पर विवादित बयान दिया था। उन्होंने प्रियंका गांधी की बॉलीवुड कलाकारों से तुलना करते हुए कहा था, "कांग्रेस चॉकलेटी चेहरों के बूते लोकसभा चुनाव लड़ना चाहती है। लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के पास मजबूत नेता नहीं है, इसलिए वह चॉकलेटी चेहरों के माध्यम से चुनाव में उतरना चाहती है।" 
 

 

Created On :   10 Feb 2019 9:11 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story