बुआ-भतीजे की दुकान पर लगा देंगे अलीगढ़ का ताला : अमित शाह

बुआ-भतीजे की दुकान पर लगा देंगे अलीगढ़ का ताला : अमित शाह
हाईलाइट
  • कहा भाजपा की सत्ता आने के बाद प्रदेश में अपराध पर लगी लगाम।
  • पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करने अमित शाह पहुंचे अलिगढ़।
  • योगी ने कहा- बूथ कार्यकर्ता पार्टी अध्यक्ष बने
  • यह केवल बीजेपी में संभव।

डिजिटल डेस्क, अलीगढ़। भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करने उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ पहुंचे अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस का जमकर घेराव किया। बूथ कार्यकर्ताओं से बातचीत के दौरान शाह ने कहा कि हम बुआ-भतीजे की दुकान पर अलीगढ़ का ताला लगा देंगे। शाह ने यह भी कहा कि राम मंदिर अयोध्या में ठीक उसी जगह बनेगा, जहां रामलला विराजमान हैं। इसके अलावा शाह ने प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि प्रदेश में प्रचंड जीत का कारण पार्टी के कार्यकर्ताओं की मेहनत है। शाह ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भी जमकर तारीफ की। शाह ने कहा कि योगी आदित्यनाथ ने राज्य में भू माफियाओं पर लगाम लगाई है। 

सपा-बसपा गठबंधन पर वार 
उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने सपा-बसपा गठबंधन पर भी वार किया। शाह ने कहा कि हम बुआ-भतीजे की दुकान पर अलीगढ़ का ताला लगा देंगे। शाह ने कहा कि भाजपा ने राज्य में अपराध और भाई भतीजावाद पर लगाम लगाने में सफलता हासिल की है और मुख्यमंत्री योगी के आने के बाद भू माफिया प्रदेश में विलुप्त हो चुके हैं। 

बूथ कार्यकर्ताओं का बढ़ाया मनोबल
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव नरेन्द्र मोदी वर्सेस अन्य सभी दलों से होगा। शाह ने प्रदेश में सत्ता का श्रेय बूथ कार्यकर्ताओं को दिया। शाह ने कहा कि भाजपा अन्य दलों से अलग है, जीत की गारंटी बूथ स्तर के कार्यकर्ता देते हैं न कि कोई एक नेता। शाह ने कहा कि पत्रकार मुझसे अक्सर सवाल करते हैं कि बुआ भतीजे के आने के बाद प्रदेश में 74 सीटें कैसे जीतेंगे? इस पर मैं जवाब देता हूं कि ये जो आप कार्यकर्ताओं का सागर देख रहे हैं ना, सीटे यहीं से आएगी। बता दें कि आगामी लोकसभा चुनाव के लिए 74 सीटें जीतने का दावा किया है।

राम मंदिर वहीं बनाएंगे
अमित शाह ने राम मंदिर पर अन्य पार्टियों के घेरते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी राम मंदिर अयोध्या में ठीक उसी जगह पर बनाएगी, कांग्रेस, सपा और बसपा अपना ऐजेंडा साफ करें कि वो राम मंदिर निर्माण चाहती हैं या नहीं।

अपराध छोड़ ठेला लगाने लगे दंगाई : सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पार्टी का एक बूथ कार्यकर्ता, राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद तक पहुंचे, यह केवल भाजपा में संभव है। योगी ने कहा कि भाजपा के आने के प्रदेश के दंगाई कहते हैं कि वे अपराध छोड़ कर ठेला लगा लेंगे।

 

Created On :   6 Feb 2019 12:03 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story